फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Seven village secretaries suspended for not attending the Panchayat Minister's meeting

Panipat News: पंचायत मंत्री की बैठक में नहीं पहुंचने पर सात ग्राम सचिव निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 03:56 AM IST
विज्ञापन
Seven village secretaries suspended for not attending the Panchayat Minister's meeting
पानीपत/मतलौडा। पंचायत विभाग ने मतलौडा खंड के सात ग्राम सचिव को निलंबित कर दिया है। वे पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार की बैठक में शामिल नहीं हुए थे। विभाग ने पूर्व में सूचना देने के बाद भी बैठक में न पहुंचने पर ये कार्रवाई की है। एक साथ सात ग्राम सचिव को निलंबित करने पर पंचायत विभाग के कर्मचारियों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

गांवों में विकास कार्यों के लिए सोमवार को जिला सचिवालय में ग्राम सचिव की बैठक बुलाई थी। पंचायत विभाग ने इस संदर्भ में आठ मई को सभी ग्राम सचिव को पत्र लिखा था। इसके लिए ग्राम पंचायत के विकास कार्य, समस्या व सुझाव भी मांगे गए थे। इन बैठकों में सरंपच के साथ संबंधित ग्राम सचिव व जेई को व्यक्तिगत रूप से हाजिर रहना सुनिश्चित किया था। उपायुक्त ने सोमवार को बैठक ली। इसमें पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार पहुंचे। उन्होंने गांवों में विकास कार्यों पर चर्चा की। इसके साथ कई गांवों के ग्राम सचिव नहीं मिले। मंत्री ने इस पर नाराजगी जताई। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि सबको बैठक के बारे में अवगत करा दिया था। इसके साथ उनको प्रस्ताव व सुझाव के साथ शामिल होने बारे कहा था। उपायुक्त ने जिला परिषद की सीईओ डॉ. किरण सिंह को गैरहाजिर ग्राम सचिव को निलंबित करने के आदेश दिए। जिला परिषद की सीईओ ने रिपोर्ट लेकर ऐसे सात ग्राम सचिव को निलंबित करने के आदेश जारी किए। ब्यूरो
विज्ञापन

निलंबित कर मुख्यालय अटैच किया
जिला परिषद की सीईओ ने ग्राम सचिव को निलंबित कर मुख्यालय अटैच कर दिया है। ग्राम सचिव सुदीप का मुख्यालय खंड पानीपत अटैच किया है। ग्राम सचिव आनंद को भी पानीपत में लगाया है। नफे सिंह को बापौली खंड, सचिन को बापौली, मनीष को सनौली, नवीन को सनौली और सुखविंद्र को समालखा खंड में अटैच किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन :
मतलौडा खंड के सात ग्राम सचिव बैठक में शामिल नहीं हुए। उनको आदेशानुसार निलंबित कर दिया है। इस तरह की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
डॉ. किरण सिंह, सीईओ, जिला परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed