{"_id":"608480c88ebc3e8dc314bc31","slug":"seven-patient-died-490-found-positive-panipat-news-knl68188869","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से सात और मरीजों की मौत, 490 नए केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से सात और मरीजों की मौत, 490 नए केस मिले
विज्ञापन
पानीपत। कोरोना से हुई मौत के बाद जन सेवा दल के सदस्यों द्वारा किया गया अंतिम संस्कार।
- फोटो : Panipat
जिले में कोरोना संक्रमण से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। पिछले पांच दिनों में 38 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार चुके हैं। शनिवार को सात कोरोना संक्रमितों की निजी अस्पतालों में मौत हो गई। जन सेवा दल ने सभी शवों का शिवपुरी में अंतिम संस्कार किया। दूसरी ओर शनिवार को कोरोना पॉजिटिव 490 केस आए हैं। इन सबको होम आइसोलेट किया गया है।
जिले में पिछले चार दिन में कोरोना के 1660 केस आ चुके हैं। अब कोरोना के हर रोज मरीज मिलने की औसतन संख्या 400 पार कर चुकी है। अप्रैल में कोरोना के 4 हजार से अधिक पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। राहत की बात ये है कि शनिवार को 165 लोगों ने कोरोना से जंग जीती है। जबकि शनिवार को दिल्ली के रहने वाले तीन लोगों की भी कोरोना से मौत हुई है। इनमें एक महिला शामिल है। बताया कि जा रहा है कि इनमें से दो की मौत समय पर वेंटिलेटर नहीं मिलने के कारण हुई है। अब तक जन सेवा दल 278 शवों का अंतिम संस्कार कर चुका है।
ये लोग हार गए कोरोना से जंग
काबड़ी गांव निवासी 54 वर्षीय बुजुर्ग, गांव बबैल निवासी 32 वर्षीय युवक, गांव सिवाह निवासी 55 वर्षीय महिला, सेक्टर-24 निवासी 63 वर्षीय बुजुर्ग, गांव शाहपुर निवासी 73 वर्षीय बुजुर्ग , सुभाष कॉलोनी निवासी 71 वर्षीय महिला और शांति नगर निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना से मौत हुई।
विज्ञापन
1510 लोगों ने कोरोना जांच के लिए दिए सैंपल
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना सैंपल की संख्या बढ़ा दी है। शनिवार को जिले में 1510 लोगों ने कोरोना जांच के लिए सैंपल दिए हैं। अब तक 4 लाख से अधिक लोग अपने सैंपल दे चुके हैं।
17 हजार पार र्हुई कोविड मरीजों की संख्या
जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या का आंकड़ा 17 हजार पार हो चुका है। ये आंकड़ा 17021 पहुंच चुका है। इस माह में चार हजार से अधिक पॉजिटिव मरीज मिले हैं। अब तक 13134 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार अब तक 208 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।
डीसी ने किया कोविड अस्पताल बनने वाले स्थान का दौरा
जिले में कोविड मरीजों के लिए 500 बेड का अस्पताल बनना है। इस पर काम शुरू हो चुका है। इसको लेकर लगातार मीटिंग हो रही हैं। शनिवार को डीसी धर्मेंद्र सिंह ने विभिन्न विभागों के तकनीकी अधिकारियों के साथ रिफाइनरी के पास भूमि का निरीक्षण लिया। डीसी धर्मेंद्र सिंह ने यहां कहा कि कोविड अस्पताल बनाने के लिए तेजी से काम चल रहा है। ऑक्सीजन प्लांट के तकनीकी अधिकारियों ने प्लांट से अस्पताल तक बिछाई जाने वाली ऑक्सीजन पाइपलाइन की ड्राइंग भी डीसी को सौंप दी है।
निजी में अचानक खत्म हुई ऑक्सीजन
शहर के एक निजी अस्पताल में शनिवार को अचानक ऑक्सीजन खत्म हो गई। यह शहर का सबसे बड़ा प्राइवेट अस्पताल है। यहां पर दाखिल कोविड के 20 मरीजों की जान पर बन आई। डॉक्टरों ने प्रशासन को फोन कर इसकी सूचना दी। प्रशासन ने आनन फानन में ड्रग कंट्रोलर के माध्यम से दो सिलिंडर की व्यवस्था कराई।
अस्पताल प्रबंधक ने रिफाइनरी से ऑक्सीजन उपलब्ध कराई।
---
बची मात्र तीन दिन की वैक्सीन
अब स्वास्थ्य विभाग के पास वैक्सीन का भी टोटा हो गया है। विभाग के पास मात्र तीन दिन का वैक्सीन स्टॉक बचा है। विभाग के पास 7 हजार डोज बची है। विभाग की ओर से डिमांड भेजी गई है, लेकिन अभी तक वैक्सीन नहीं मिली है। शनिवार को 2861 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगी है। जिले में 1 लाख 10 हजार लोगों को कोरोना की पहली डोज लग चुकी है। 14 हजार लोगों का दोनों डोज का कोर्स पूरा हो चुका है।
---
संयम से काम लें, कोरोना से बचाव के लिए जागरूक रहे: डॉ. ग्रोवर
कोरोना गंभीर स्तर पर है। स्वास्थ्य विभाग अपनी ओर से बेहतर सेवाएं देने का प्रयास कर रहा है। सिविल अस्पताल में वेंटिलेटर बढ़ाए जा रहे हैं। लोगों से अपील है कि वैक्सीन लगवाएं और कोरोना के खिलाफ जागरूक हों। सभी कोविड नियमों का पालन करें। संयम से काम लें।
डॉ. संजीव ग्रोवर, सिविल सर्जन, पानीपत।