फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Seven month old fetus thrown in polythene and thrown into the drain

Panipat News: पॉलिथीन में डाल नाली में फेंका सात माह का भ्रूण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Seven month old fetus thrown in polythene and thrown into the drain
पानीपत। बुधवार सुबह किला पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक मकान के सामने नाली में सात माह का लड़के का भ्रूण मिला। भ्रूण को पॉलिथीन में डालकर फेंका गया था। कॉलोनी की महिला ने इसकी सूचना किला थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास लोगों से पूछताछ कर भ्रूण को कब्जे में लिया। पुलिस ने जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर भ्रूण को दबवा दिया है। पुलिस ने सैनी कॉलोनी की महिला की शिकायत पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। इस साल तीन नवजातों के शव व सात भ्रूण नालियों व कूड़े के ढेर में मिल चुके हैं। पुलिस ने इन मामलों में अज्ञात पर केस दर्ज तो किए लेकिन किसी भी मामले के आरोपी गिरफ्तार नहीं किए गए।
विज्ञापन


सैनी कॉलोनी निवासी दीपक कुमार ने बताया कि वह रिसालू रोड स्थित एक फैक्ट्री में शटलैस की मशीन चलाता है। वह सुबह नौ बजे ड्यूटी पर चला गया था। उसके पास लगभग 10 बजे उसकी पत्नी पूजा की कॉल आई। पूजा ने उसे बताया कि वह नाली की सफाई कर रही थी। उसको पॉलिथीन में एक बच्चे का भ्रूण मिला है। भ्रूण लड़के का है। भ्रूण को पॉलिथीन में डालकर फेंका गया है। उसके कहे अनुसार उसकी पत्नी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से भ्रूण को फेंकने वालों की तलाश की लेकिन अब तक भेद नहीं लगा।
विज्ञापन


बॉक्स

इस साल यहां मिले नवजातों के शव व भ्रूण
- चार जनवरी को एक दिन के नवजात का शव हाली पार्क के पास नाले में मिला।

- एक फरवरी को कृष्णा गार्डन के पास सात माह की बच्ची का भ्रूण मिला।

- छह मार्च को जाटल रोड पर पालीवाल कोठी के पास बच्चे का भ्रूण मिला।

- 14 मार्च को खन्ना रोड पर एक प्लॉट में एक दिन की बच्ची का शव मिला।

- 19 मार्च को जिला नागरिक अस्पताल के आपातकाल विभाग में डस्टबिन में पांच माह का भ्रूण मिला।
- 21जुलाई को मतलौडा में छह माह की बच्ची का भ्रूण मिला।
- दो सितंबर को दिल्ली पैरलल नहर में देशवाल चौक के सामने नहर में नवजात का शव मिला।

- 18 सितंबर को विकास नगर में एक पांच माह का भ्रूण मिला।
- 27 नवंबर पर सैनी कॉलोनी में नाली में बच्चे का सात माह का भ्रूण मिला।



वर्जन-
किला पुलिस थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि सैनी कॉलोनी में भ्रूण की सूचना पर उनकी टीम मौके पर गई थी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है। उम्मीद है कि आरोपी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed