{"_id":"66e0c55c24776846a7022955","slug":"seven-filed-nominations-including-six-candidates-from-urban-and-samalkha-assembly-panipat-news-c-244-1-pnp1004-124079-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: शहरी और समालखा विधानसभा से छह उम्मीदवारों सहित सात ने भरा नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: शहरी और समालखा विधानसभा से छह उम्मीदवारों सहित सात ने भरा नामांकन
विज्ञापन
पानीपत। जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में मंगलवार को तेजी दिखाई दी। पानीपत शहरी विधानसभा, समालखा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न राजनीतिक दलों के छह उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। पानीपत शहरी विधानसभा से एक निर्दलीय उम्मीदवार ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया।
नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में एक महिला उम्मीदवार भी शामिल रहीं। इसराना विधानसभा क्षेत्र और पानीपत ग्रामीण में आज भी किसी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। नामांकन पत्र दाखिल करने का कार्य निर्धारित समय अनुसार 11 बजे से तीन बजे तक रहा। पानीपत शहरी से निवर्तमान विधायक प्रमोद विज ने निर्वाचन अधिकारी डॉ. पंकज यादव के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
प्रमोद विज न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी मॉडल टाउन के निवासी हैं और उन्होंने बीएससी तक पढ़ाई की हुई है। उनकी पत्नी नीरू ने कवरिंग उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने स्नातक तक की पढ़ाई की। शहरी विधानसभा क्षेत्र से नितिन गहलोत ने पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के तहत नामांकन पत्र दाखिल किया है। वह इंसार बाजार के मूल निवासी हैं और 12वीं तक पढ़ाई पूरी कर चुके हैं। राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी की ओर से उम्मीदवार भतेरी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वे खटीक बस्ती की मूल निवासी हैं और 12 वीं पास हैं। पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र से जगदीश धमीजा ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया है। वह मॉडल टाउन के मूल निवासी हैं वे सीए हैं। इस मौके पर एआरओ मनीष मलिक, नायब तहसीलदार सौरभ शर्मा आदि मौजूद रहे।