{"_id":"6758d417764573532300136a","slug":"set-exam-61-thousand-children-included-panipat-news-c-244-1-sknl1016-128812-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेट परीक्षा : 61 हजार बच्चे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेट परीक्षा : 61 हजार बच्चे शामिल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। राजकीय विद्यालयों में मंगलवार से छात्र मूल्यांकन परीक्षण (सेट) परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। सेट परीक्षा में छठी से 12वीं के करीब 61 हजार विद्यार्थी शामिल हैं।
परीक्षा के पहले दिन जिले के करीब 61 हजार विद्यार्थियों का विषय विशेष का मूल्यांकन परीक्षण किया गया। सेट परीक्षाएं 16 दिसंबर तक जारी रहेंगी जिसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
शिक्षा विभाग की तरफ से जारी शेड्यूल के अनुसार रोजाना दो पेपर लिए जाएंगे। सभी पेपर 40 अंक के होंगे, जिसको हल करने के लिए विद्यार्थियों के पास 90 मिनट का समय रहेगा। 11वीं और 12वीं की परीक्षा सुबह और शाम के सत्र में आयोजित की जाएंगी जबकि छठी से 10वीं की परीक्षा सुबह के सत्र में आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन
परीक्षा के पहले दिन कक्षा छठी का गणित, सातवीं का सामाजिक विज्ञान, आठवीं का हिंदी, नौवीं का गणित, 10वीं का सामाजिक विज्ञान का परीक्षण किया गया। वहीं सुबह के सत्र में 11वीं का अंग्रेजी, 12वीं का गणित, जीवविज्ञान, राजनीतिक शास्त्र, लोक प्रशासन विषयों का परीक्षण किया गया। वहीं, शाम के सत्र में 11वीं का अर्थशास्त्र, गृह-विज्ञान तथा 12वीं का संस्कृत, पंजाबी, शारीरिक शिक्षा जैसे विषयों का परीक्षण किया गया। श्यामपट्ट पर प्रश्न लिखने वालों पर रहेगी नजर ः शिक्षा अधिकारियों के संज्ञान में आया है कि कुछ स्कूल प्रश्न-पत्र प्रिंट करवाने के बजाय श्यामपट्ट (ब्लैकबोर्ड) पर प्रश्न लिखने की योजना बनाए हुए हैं। ऐसे में जिला शिक्षा अधिकारी ने ऐसे स्कूलों पर नजर रखने के लिए कहा है। इसकी जिम्मेदारी सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को सौंपी है।