{"_id":"696947e088f5b1b71603a591","slug":"service-lane-repairs-were-limited-to-officials-visits-and-a-sugarcane-trolley-overturned-panipat-news-c-244-1-pnp1001-150640-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सर्विस लेन की मरम्मत अधिकारियों के दौरे तक सिमटी, गन्ने की ट्राॅली पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सर्विस लेन की मरम्मत अधिकारियों के दौरे तक सिमटी, गन्ने की ट्राॅली पलटी
Fri, 16 Jan 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 16 Jan 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
सर्विस लेन पर पलटी गन्ने की ट्राली और आगे से उठा ट्रैक्टर। संवाद
समालखा। जीटी रोड की सर्विस लेन की मरम्मत के लिए अधिकारी मौके का दौरा करने तक सीमित रहे। एक सप्ताह बाद भी गड्ढे तक नहीं भरे जा सके। वीरवार को गन्ने की ट्रैक्टर-ट्राली गड्ढे में पलट गई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान सर्विस लेन बंद रही। जीटी रोड की सर्विस लेन की सड़क खस्ताहाल बनी हुई है। यहां वाहनों के पलटने की घटनाएं लगातार हो रही हैं। ऐसे में कई बार वाहन चालक चोटिल हो चुके हैं। स्थानीय लोगों के बार-बार अवगत कराने के बाद संबंधित विभागों के अधिकारियों ने पिछले सप्ताह मौका देखा था। इसके बाद भी सर्विस लेन की मरम्मत नहीं की जा सकी। अधिकारियों की अनदेखी के चलते वीरवार को भी खस्ताहाल सड़क की वजह से गन्ने से भरी ट्राली के साथ ट्रैक्टर पलट गया। चालक सुधीर ने कूदकर अपनी जान बचाई। सुधीर ने बताया कि वह अपने साथी के साथ गांव आट्टा से गन्ना लेकर करनाल शुगर मिल जा रहा था। वे जैसे ही सर्विस लेन से जीटी रोड पर चढ़ने लगे तो गड्ढे के चलते ट्रैक्टर के टायर में पंक्चर हो गया, इससे झटका लगते ही ट्राॅली व ट्रैक्टर पलट गए। यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से दोनों को हटाकर रास्ता खुलवाया। स्थानीय लोगों रमेश और कृष्ण ने बताया कि सर्विस लेन पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। ऐसे में सड़क से निकल पाना मुश्किल हो गया है। अधिकारी सड़क मरम्मत करना तो दूर गड्ढे तक नहीं भर रहे हैं।
विज्ञापन

सर्विस लेन पर पलटी गन्ने की ट्राली और आगे से उठा ट्रैक्टर। संवाद
विज्ञापन