फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   service centre, DC, panipat, haryana

सामान्य सेवा केंद्रों के माध्यम दिया जाएगा योजनाओं का लाभ : डीसी

Wed, 07 Dec 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Wed, 07 Dec 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
service centre, DC, panipat, haryana
पानीपत - फोटो : पानीपत
पानीपत। अब जिले में सामान्य सेवा केंद्रों के माध्यम ही योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। सामान्य सेवा केंद्रों गांवों के साथ शहरों में भी खोले गए हैं। इससे लोगों का समय के साथ धन भी बचेगा।
विज्ञापन

जिला सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग की और से बुधवार को आर्य पीजी कॉलेज में सीएससी को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारियों और जिला की सभी सीएससी सामान्य सेवा केंद्रों के प्रभारी शामिल हुए। कार्यशाला की अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर खरे ने की।
विज्ञापन


अतिरिक्त उपायुक्त राजीव मेहता, निगमायुक्त वीना हुड्डा, पानीपत के एसडीएम विवेक चौधरी, समालखा के एसडीएम गौरव कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी विशेष वक्ता रहे और अपने-अपने विभागों की कार्य प्रणाली से सबको अवगत कराया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. खरे ने कहा कि वर्तमान युग सूचना प्रौद्योगिकी और डिजिटल प्रणाली का है। इस प्रणाली के माध्यम से लोगों को उनके घर द्वार पर ही सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए ही जिला के सभी गांवों और शहरी क्षेत्रों में सामान्य सेवा केंद्र स्थापित किए गए हैं और सरकार की सभी योजनाओं का लाभ इन सेवा केंद्रों के माध्यम से दिया जाएगा। विश्व के विकसित देश अमेरिका व ब्रिटेन में कैशलेस प्रणाली को काफी पहले लागू कर दिया गया था, जिसके बेहतर परिणाम सामने आए हैं। इसलिए  कैशलेस इंडिया बनाने के लिए सभी प्रयास करें। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति, संस्था और व्यवस्था इस नई प्रणाली से नहीं जुड़ेगी, वह विकास के मामले में काफी पीछे रह जाएगी। इससे पूर्व डीआईओ मुकेश चावला ने सभी का स्वागत किया और कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed