फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Servant accused of killing farmer arrested

Panipat News: किसान की हत्या करने का आरोपी नौकर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 06:49 AM IST
विज्ञापन
Servant accused of killing farmer arrested
पानीपत। थाना सदर पुलिस ने ददलाना गांव में किसान की हत्या करने के आरोपी नौकर को रविवार देर शाम रिफाइनरी रोड पर एचएसआईडीसी के पास से गिरफ्तार किया। किसान ने 22 मई की रात को उसके खेत में काम करने वाले नौकर को खेत में काम करने के लिए बोला था। इसी बात पर इनकी कहासुनी हो गई थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बाकी चार आरोपी फिलहाल फरार हैं। पुलिस ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से वारदात में प्रयुक्त खोदपाला बरामद करने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन


थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि उनकी टीम ने अमित निवासी हाबड़ी गांव, कैथल व हाल निवासी गांव ददलाना को गिरफ्तार किया है। गांव ददलाना निवासी रामलाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका भाई कुलदीप 22 मई की रात को खेत में ट्यूबवेल चलाकर घर आ रहा था। रास्ते में उनके खेत में काम करने वाला सुखबीर निवासी हाबड़ी गांव, कैथल मिला। कुलदीप ने सुखबीर को ट्यूबवेल पर जाने के लिए बोलो तो उसके बड़े बेट अमित छोटे बेटे कृष्ण , सुखबीर, उसकी पत्नी सुदेश ने कुलदीप पर हमला कर दिया। अमित ने खुदाले से उसके सिर पर हमला कर दिया। कुलदीप को गहरी चोट लग गई। सभी ने उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। आरोपी यहां से फरार हो गए थे। उन्होंने कुलदीप को निजी अस्पताल में दाखिल कराया था। जहां रविवार को कुलदीप की मौत हो गई थी। जल्द बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed