फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Senior Deputy Mayor did a surprise inspection of the markets of Ward Nine

वरिष्ठ उप महापौर ने किया वार्ड नंबर 9 के बाजारों को औचक निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Senior Deputy Mayor did a surprise inspection of the markets of Ward Nine
पानीपत। वरिष्ठ उपमहापौर दुष्यंत भट्ट ने मंगलवार को वार्ड संख्या नौ के अमर भवन चौक राजपूताना बाजार और भगतराम स्वीट्स चौक क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निगम अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए और लोगों की समस्याएं सुनी। संयुक्त व्यापार मंडल समिति के प्रधान राजेश सूरी, बाजार प्रधान अशोक सलूजा ने वार्ड नौ की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

सूरी ने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों ने 1966 से लेकर आज तक हमेशा जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी को जिताया है फिर भी विकास के मामले में यह क्षेत्र सबसे पीछे है। यही नहीं इस क्षेत्र की अमर भवन चौक, कंबल मार्केट विश्व प्रसिद्ध है। हजारों देसी विदेशी बायर कंबल और अन्य सामान लेने यहां आते हैं लेकिन टूटी सड़कें, गंदी नालियां और जगह-जगह गंदगी के ढेर देखकर उन्हें निराशा हाथ लगती है।
विज्ञापन

इसके अलावा भगतराम स्वीट्स चौक पर एक छोटा सा शौचालय है, जो जर्जर हाल है। उसके आगे बिजली का ट्रांसफार्मर भी रखा होने के कारण लोगों को जान का खतरा हमेशा बना रहता है। बाजार प्रधानों ने भट्ट से मांग की कि इस शौचालय को पुन: बनवाया जाए और इसका गेट पूर्व की ओर करवा दिया जाए। इस पर वरिष्ठ उपमहापौर दुष्यंत भट्ट ने कहा कि पानीपत ऐतिहासिक व्यापारिक और औद्योगिक शहर है। इसलिए इसके विकास को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। अगर पूरी मार्केट की सहमति हो तो इस शौचालय को नया रूप भी दे दिया जाएगा। मानसून के बाद लेवल के आधार पर सभी सड़कें बनवाई जाएंगी। इन सभी कार्यों को पूरा करवाने में क्षेत्र के पार्षद का सहयोग भी लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed