{"_id":"61df3a4a07e6cf1f4324a723","slug":"senior-citizens-affected-by-comorbidity-can-take-booster-dose-panipat-news-knl95851837","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘कोमोरबिडीटी’ से प्रभावित वरिष्ठ नागरिक ले सकते हैं बूस्टर डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘कोमोरबिडीटी’ से प्रभावित वरिष्ठ नागरिक ले सकते हैं बूस्टर डोज
विज्ञापन
पानीपत। वैक्सीनेशन अभियान के तहत स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंट लाइन वर्कर्स और ‘कोमोरबिडीटी’ से प्रभावित वरिष्ठ नागरिकों को बूस्टर डोज लगाई जा रही है। कोमोरबिडीटी से प्रभावित का आशय हाइपरटेंशन, डायबिटीज, अस्थमा, फेफड़े की बीमारी, ब्लड प्रेशर, एचआईवी और कैंसर से पीड़ित 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक हैं। हालांकि इन्हें बूस्टर डोज डॉक्टर की सलाह पर ही लगाई जाएगी।
उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि जिन नागरिकों को कोविशील्ड का पहला या दूसरा टीका लगवाना है, वे अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर अपनी कोरोना रोधी वैक्सीन लगवा सकता है। जिले के सभी टीकाकरण केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में वैक्सीन उपलब्ध हैं। इसके साथ ही उपरोक्त सभी केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंट लाइन वर्कर्स और 60 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे वरिष्ठ नागरिक जो कोमोरबिडीटी से प्रभावित हैं के लिए डॉक्टरी सलाह पर ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से पर्याप्त स्लॉट उपलब्ध रहेंगे ।
उन्होंने बताया कि बूस्टर डोज के लिए किसी प्रकार के नए रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं है। वहीं जिन नागरिकों को कोवैक्सीन के रूप में अपनी दूसरी डोज लगवानी है, उनके लिए सभी केंद्रों पर पर्याप्त स्लॉट की व्यवस्था की गई है। जिन लोगों को कोवैक्सीन के रूप में बूस्टर डोज लगवानी है उनके लिए सभी केंद्रों पर वैक्सीन के स्लॉट उपलब्ध करवाए गए हैं। वैक्सीनेशन के नोडल अधिकारी डॉ. मनीष पासी ने बताया कि टीका लगवाने के लिए लाभार्थी को किसी प्रकार के पूर्व रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं है। सभी सेंटरों पर पहले आओ पहले लगवाओ की नीति के आधार पर वैक्सीन की डोज दी जा रही है।