{"_id":"c51a9612b3180c0af62154a080dd136b","slug":"senior-bjp-leader-panipat-surendra-rewari-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के घर पुलिस की दबिश, हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता के घर पुलिस की दबिश, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
Updated Mon, 21 Jul 2014 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत पुलिस एक बार फिर विवादों में घिर गई है।
पुलिस भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं उद्योगपति सुरेंद्र रेवड़ी को गिरफ्तार करने को दीवार फांदकर बीती रात को उनके घर पहुंची।
भाजपा नेता रेवड़ी पर पार्टी के ही एक नेता द्वारा मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।
पुलिस ने यह कार्रवाई उस समय की, जब सुरेंद्र रेवड़ी की हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत हो चुकी है।
पुलिसकर्मियों का आधा घंटा चला ड्रामा सीसीटीवी में कैद हो गया। भाजपा ने इस सारे एपिसोड पर पुलिस के प्रति नाराजगी जताई है और इसकी शिकायत आईजी व डीजीपी से की है।
सुरेंद्र रेवड़ी ने एक डीएसपी पर मामले को दबाने पर 15 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए पुलिस से अपनी जान को खतरा बताया है।
मामला बीती रात करीब डेढ़ बजे का है। भाजपा नेता व पानीपत यार्न डीलर एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र रेवड़ी के हुडा सेक्टर-11 स्थित कोठी में दो लोग दीवार फांदकर घुस गए।
उनमें से एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में और दूसरा सिविल ड्रेस में था। आरोप है कि दोनों ने पार्क में सो रहे गेट कीपर दिनेश को पकड़ लिया और उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी।
उक्त दोनों लोगों ने चौकीदार से गेट की चाबी छीन ली और गेट खोल दिया। जिसके बाद महिला पुलिसकर्मी समेत तीन व्यक्ति अंदर दाखिल हुए।
आरोप है कि उक्त लोगों ने मकान के अंदर के दरवाजों को खोलने का प्रयास किया और दरवाजे न खुलने पर तोड़ने का प्रयास किया।
आरोप है कि इसके बाद रेवड़ी के पिता के साथ भी धक्का-मुक्की भी की। पुलिसकर्मियों ने सूचना के बाद घर पर पहुंचे उनके चाचा मनोहर लाल रेवड़ी का भी फोन छीन लिया और उनके साथ भी बदसलूकी की।
इसकी सूचना मिलते ही भाजपा पदाधिकारी सुरेंद्र रेवड़ी के मकान पर पहुंचने लगे। इसी बीच मौका पाकर उक्त पांचों पुलिसकर्मी वहां से निकल गए।
भाजपा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र रेवड़ी व वरिष्ठ नेता संजय भाटिया समेत काफी संख्या में लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर रोष व्यक्त किया और चांदनी बाग थाने में पहुंचे।
सुरेंद्र रेवड़ी के परिवार के लोगों ने पुलिसकर्मियों की पिटाई से घायल गेट कीपर दिनेश का सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया।
पुलिस की दो गाड़ी आई थी
पुलिस सुरेंद्र रेवड़ी के मकान पर पूरी तैयारी के साथ आई थी। एक जिप्सी मकान से दो सौ मीटर दूरी पर खड़ी कर दी थी। उसमें से पहले दो कर्मी पहुंचे और फिर गेट खुलने पर एक महिला समेत तीन कर्मी पहुंचे। बताया जा रहा है मदर टेरेसा संस्थान के नजदीक पुलिस की एक दूसरी गाड़ी भी खड़ी थी।
पैसे न देने पर गुंडागर्दी पर उतरी पुलिस : रेवड़ी
सुरेंद्र रेवड़ी ने एक डीएसपी को 15 लाख रुपये न मिलने पर रंजिशन इस तरह की गुंडागर्दी पर उतारू होने का आरोप लगाया है। रेवड़ी ने बताया कि वह अपने दोस्त के घर जागरण में गए थे और वे इसकी जानकारी मिलने पर घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि डीएसपी ने उसको दो जुलाई को अपने कार्यालय में बुलाया था और मामले को रद्द करने के नाम पर 15 लाख रुपये की मांग की। उन्होंने रकम देने में असमर्थता दिखाई तो डीएसपी ने अपने मुंशी को बुलाकर कागजों पर जबरदस्ती साइन कराने का दबाव दिया। इसी दौरान कोई व्यक्ति डीएसपी से मिलने आ गया और वे वहां से निकल गए।
यह है मामला
एक अप्रैल 2014 को लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के गोहाना रोड स्थित कार्यालय में भाजपा नेता एवं निगम पार्षद रोहिता रेवड़ी के पति सुरेंद्र रेवड़ी की पार्टी की महिला नेता के साथ किसी बात पर कहासुनी हो गई थी।
सुरेंद्र रेवड़ी पर आरोप है कि उन्होंने महिला नेता के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। वहीं सुरेंद्र रेवड़ी ने सफाई में कहा था कि महिला नेता ने उन्हें थप्पड़ मारा था।
पुलिस ने महिला की शिकायत पर सुरेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस मामले की एएसपी बदल सिंह राणा ने भी जांच की थी।
उनका स्थानांतरण होने के बाद डीएसपी तान्या सुरजेवाला को मामले की जांच सौंपी गई थी। सुरेंद्र रेवड़ी की जिला कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो गई थी।
जिसके बाद सुरेंद्र रेवड़ी ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दर्ज की। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने 17 जुलाई को अग्रिम जमानत दे दी।
बेलगाम हो गई पुलिस : राव इंद्रजीत
भाजपा के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह रविवार को पानीपत एक सम्मेलन में पहुंचे और उन्होंने सुरेंद्र रेवड़ी के घर पर पुलिस की कार्रवाई को अफसोसजनक बताया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में पुलिस बेलगाम हो गई है और भाजपा ही ऐसे पुलिसकर्मियों को लगाम लगा सकती है। उन्होंने इस मामले में डीजीपी से बात की है।
इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।