{"_id":"677aefa580025c065b01a65f","slug":"security-guard-attacked-with-sticks-panipat-news-c-244-1-pnp1001-130121-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सिक्योरिटी गार्ड पर लाठी डंडों से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सिक्योरिटी गार्ड पर लाठी डंडों से हमला
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। एल्डिको में युवकों ने गार्ड पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमले में सिक्योरिटी गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने इसकी शिकायत सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव शिमला मौलाना निवासी सुमित कुमार ने बताया कि वह एल्डिको में एमएस सिक्योरिटी ग्रुप में बतौर गार्ड तैनात है। वह तीन जनवरी की शाम को गेट नंबर तीन और छह पर ड्यूटी पर था। तीन वक्त दो मोटरसाइकिल व एक्टिवा पर नौ-दस युवक आए। इनके हाथ में लाठी डंडे थे। उसने इन्हें रुकने का इशारा किया। युवकों ने उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। उसको खूब पीटा गया। इसके बाद वह फरार हो गए। उसने एक्टिवा का नंबर नोट कर इस वारदात की सूचना अपने सुपरवाइजर को दी। उसने यहां पहुंचकर उसका जिला नागरिक अस्पताल में इलाज कराया। इसके बाद पुलिस को वारदात की शिकायत दी गई।