{"_id":"67560933cfcad3ce64064ce4","slug":"security-agencies-rehearsed-panipat-news-c-244-1-pnp1001-128733-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सुरक्षा एजेंसियों ने की रिहर्सल, विशेष टीम ने ली रुट की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सुरक्षा एजेंसियों ने की रिहर्सल, विशेष टीम ने ली रुट की जानकारी
विज्ञापन
पानीपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को पानीपत के सेक्टर-13-17 मैदान से देश की महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में बीमा सखी योजना का शुभारंभ करेंगे। एनएसजी और एसपीजी के साथ दूसरी सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस ने रविवार को सुबह से शाम तक कई बार रिहर्सल की।
वे यहां करीब पौने दस साल बाद दूसरी बार आ रहे हैं। इससे पहले 22 जनवरी 2015 को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान शुरू किया था। अब महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में बीमा सखी योजना शुरू करेंगे। वे दोपहर करीब 12 बजे पहुंचेंगे।
प्रधानमंत्री मंच से पांच-छह महिलाओं को बीमा सखी योजना का पत्र देंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। समारोह में करीब 50 हजार लोगों के पहुंचने का दावा किया गया है। एनएसजी और एसपीजी के साथ अन्य एजेंसियों व पुलिस ने रविवार को सुबह से शाम तक कई बार रिहर्सल की।
विज्ञापन
दिल्ली से विशेष टीम रविवार सुबह करीब 11 बजे तीन हेलीकॉप्टर में पानीपत पहुंची। उन्होंने हेलीपैड से आयोजन स्थल के रूट की जानकारी ली। टीम दोपहर बाद करीब तीन बजे हेलीकॉप्टर से वापस रवाना हुई। वहीं एडीजीपी सीआईडी आलोक मित्तल व एडीजीपी लाइन एंड ऑर्डर ममता सिंह ने विभिन्न अधिकारियों के साथ मौका मुआयना किया।