फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sectors with 70 percent industry will be regular

70 प्रतिशत उद्योग वाले क्षेत्र होंगे नियमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Sectors with 70 percent industry will be regular
शहर में चल रही सभी प्रकार की औद्योगिक इकाइयों को नियमित करने की मुहिम शुरू हो चुकी है। अब जिस एरिया में 70 प्रतिशत से ज्यादा उद्योग चल रहे हैं, उनको इंडस्ट्रियल पॉलिसी के तहत नियमित किया जाएगा और प्रदूषण फैलाने वालों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। वीरवार को ओल्ड इंडस्ट्रियल क्षेत्र के कैंप कार्यालय में नगर निगम आयुक्त आरके सिंह व जिला औद्योगिक केंद्र (डीआईसी) की जीएम क्षितिज कपूर की बैठक भी हुई।
विज्ञापन

बता दें कि डीआईसी ने एक निजी कंपनी से शहर की आबादी में और बाहर चल रही फैक्टरियों की रिपोर्ट जानने के लिए एक सर्वे करवाया था। जिसमें 10 हजार औद्योगिक इकाइयां पाई गई। शहरी स्थानीय निकाय के निदेशक ने इसकी जांच के लिए 500 इकाइयों की दोबारा जांच करने के निर्देश निगम को दिए हैं। इसके लिए 5 विभागों के अधिकारियों की टीम गठित की गई है। जिसमें प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड, जिला योजनाकर, हुडा, एचएसआईआईडीसी, एमसी व डीआईसी के अधिकारी शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त आरके सिंह ने बताया कि सर्वेे की जांच के लिए 7 क्षेत्रों को शामिल किया गया है। इसके लिए पांच विभागों की टीम अलग अलग एरिया में सर्वे करेगी। इनमें बबैल रोड, सनौली रोड, समालखा, ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया, कुटानी रेड व इसराना भी शामिल किए गए हैं। इसके लिए गठित 5 टीम 100-100 यूनिट की जांच करेंगी। इसके बाद रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed