फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sector-18's main road collapsed, a four-feet pothole, the wall of the drain collapsed on Sanauli Road, the soil of the state highway receded

सेक्टर-18 की मेन सड़क धंसी, चार फीट का बना गड्ढा, सनौली रोड पर नाले की दीवार ढही, राजकीय राजमार्ग की मिट्टी रिसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Sector-18's main road collapsed, a four-feet pothole, the wall of the drain collapsed on Sanauli Road, the soil of the state highway receded
पानीपत। बाबरपुर के पास नेशनल हाइवे से गिरती हुई मिट्टी। - फोटो : Panipat
बारिश का कहर शहर पर इस कदर बरसा कि जिला प्रशासन, नगर निगम और हुडा विभाग समेत एनएचआईए तक के निकासी के प्रबंध और विकास कार्यों की पोल खुल गई। बारिश के कारण सेक्टर-18 की 21 फीट की मुख्य सड़क बीच में से धंस गई। इसमें करीब चार फीट चौड़ा गड्ढा बन गया, जो करीब 6 से 10 फीट तक गहरा बताया जा रहा है।
विज्ञापन

दूसरी ओर राजकीय राजमार्ग जीटी रोड पर बाबरपुर के सामने बने फ्लाईओवर से मिट्टी रिसने लगी। इस मिट्टी पर ही फ्लाईओवर का निर्माण किया गया था, यही इसका बेस था। तीसरी घटना सनौली रोड पर निगम द्वारा बनाए जा रहे नाले की दीवार की बरसाती पानी में गिर जाने की है। यहां निकासी के लिए नाले का निर्माण किया जा रहा था, जोकि बारिश की वजह से ढह गया। इस बारे में उपायुुक्त ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मामले की रिपोर्ट अधिकारियों से तलब की है।
विज्ञापन

सेक्टर-18 के लोगों ने बताया कि यह सड़क सेक्टर की मुख्य सड़क है। जो करीब 20 साल पुरानी है। इसके नीचे हुडा की सीवर लाइन है। बरसात के कारण सड़क धंस गई है। अब ये गड्ढा धीरे धीरे बढ़ रहा है। सड़क टूट कर गड्ढे में गिर रही है। वहीं, गड्ढे में काफी ज्यादा बरसाती पानी भरा हुआ है। माना जा रहा है कि सड़क के अंदर यह गड्डा काफी बड़ा हो सकता है। जो सड़क के आरपार तक निकल सका है। यहां कोई हादसा न हो इसलिए सड़क के दोनों ओर पेड़ काटकर लगाए गए हैं। सड़क को दोनों तरफ से बंद कर आने जाने वालों के लिए अलग से रास्ता बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी सूचना पर हुडा विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि वे पहले जेसीबी मशीन से पूरे गड्ढे को उखाड़ेंगे। इसके बाद इसका भराव किया जाएगा। दोबारा से सड़क बनाई जाएगी। वहीं, सड़क टूटने की सूचना से सेक्टरवासी भी मौके पर जमा हो गए और उन्होंने हुडा विभाग के विकास कार्यों में गड़बड़ी होने के आरोप लगाए।
फ्लाईओवर से रिसती रही मिट्टी
जीटी रोड पर एक तरफ बाबरपुर और दूसरी ओर एल्डिको सिटी के बीच में बने फ्लाईओवर के एक साइड से मिट्टी रिसने लगी। बरसाती पानी के साथ पुल की काफी मिट्टी रिस कर नीचे वाली सड़क पर जमा हो गई। वहीं, मिट्टी को स्पोर्ट देने वाले कंक्रीट के स्लैब भी दरार खा गए। इससे बरसाती पानी मिट्टी का कटाव करने लगा। मामले की सूचना से स्थानीय लोगों में पुल के ढहने का खतरा मंडराने लगा। लोगों ने बताया कि पुल को मरम्मत की काफी जरूरत है। अगर इसका जल्द समाधान नहीं किया तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं, शनिवार शाम तक भी नेशनल हाई-वे अथॉरिटी ने इसकी सुध नहीं ली।

सनौली रोड पर नाले की दीवार पानी में बही
सनौली रोड पर भीम गौड़ा चौक के पास निर्माणाधीन नाले की दीवार भी बरसाती पानी में बह गई। यह नाला वार्ड नंबर दस समेत आसपास की कई कॉलोनियों के लिए बनाया जा रहा था। जो आगे ड्रेन नंबर वन में मिलना था। नाले का निर्माण अभी पूरा भी नहीं हुआ था कि बरसाती पानी ने नाले की दीवार को ही ढहा दिया।

पानीपत। सेक्टर-18 की मेन सड़क बारिश के कारण धसी, पेड की टेहनी लगाकर बंद किया गया रास्ता।

पानीपत। सेक्टर-18 की मेन सड़क बारिश के कारण धसी, पेड की टेहनी लगाकर बंद किया गया रास्ता।- फोटो : Panipat

पानीपत। सेक्टर-18 की मेन सड़क बारिश के कारण धसी, मौके पर मौजूद स्थानीय लोग।

पानीपत। सेक्टर-18 की मेन सड़क बारिश के कारण धसी, मौके पर मौजूद स्थानीय लोग।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed