फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Second accused of shooting at youth arrested

Panipat News: युवक पर गोली चलाने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Second accused of shooting at youth arrested
पानीपत। सीआईए थ्री ने गढ़ी बेसिक गांव में नदीम पर गोली चलाने के दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उससे पूछताछ कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। इससे पहले पुलिस इस मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

सीआईए थ्री प्रभारी विजय ने बताया कि उनकी टीम ने हारिश निवासी तीतरवाड़ा गांव, शामली को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने बताया कि उसके दोस्त जुनैद उर्फ बाबा निवासी तिरवाडा गांव, शामली का उसके साले नदीम के साथ विवाद चल रहा था। 13 अगस्त को उन्होंने गढ़ी बेसिक गांव के अड्डे पर नदीम पर गोलियां चलाई थी। इसमें नदीम बच गया था। पुलिस ने जुनैद को गिरफ्तार कर उससे पिस्तौल बरामद कर ली थी। आरोपी जुनैद के खिलाफ मारपीट, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट व गैंगस्टर एक्ट के तहत पानीपत व यूपी में 18 केस दर्ज है।
विज्ञापन



थाना सनौली में नदीम निवासी गढ़ी बेसिक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 13 अगस्त को शाम को घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव में अड्डे पर बाइक की सर्विस कराने के लिए निकला था। थोड़ा आगे पहुंचने पर सामने उसका साला जुनैद अपने दोस्त के साथ वहां खड़ा था। जुनैद ने देखते ही उसकी तरफ पिस्तौल तान दी। जान बचाने के लिए वह आरिफ के मकान में घुस गया। पीछा करते हुए आरोपी जुनैद घर में घुस आया और जान से मारने की नियत से पिस्तौल से गोली चला दी लेकिन इसमें वह बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed