फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Second accused arrested in murder case

Panipat News: जानलेवा हमले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Tue, 03 Mar 2026 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 03 Mar 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Second accused arrested in murder case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मतलौडा। अटावला रोड पर मोटरसाइकिल सवार युवकों पर हमला करने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मतलौडा थाना पुलिस ने आरोपी प्रिंस निवासी जवाहरा गांव सोनीपत को रविवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी राजेश ने बताया कि शेरा गांव निवासी रितेश ने छह फरवरी को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि वह अपने साथी हर्षित व पंकज के साथ मोटरसाइकिल से जा रहा था। ऑल्टो कार ने उन्हें साइड मार दी। उन्होंने कार को रोकने की कोशिश की तो ड्राइवर ने कार दौड़ा ली। उन्होंने कार का पीछा किया। कार चालक ने अटावला से अहर मोड सरस्वती स्कूल के थोड़ा पहले उनका रास्ता रोक लिया। दो गाड़ियों में आठ-10 लड़के ओर आ गए। सभी ने उनके पर हमला कर दिया था। पुलिस ने रविवार शाम को प्रिंस को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने हमला करना स्वीकार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed