फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Second accused arrested for withdrawing Rs 1.21 lakh from teacher's account, police took four on remand

शिक्षिका के खाते से 1.21 लाख रुपये निकालने वाला दूसरा आरोपी काबू, पुलिस ने चार को रिमांड पर लिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Second accused arrested for withdrawing Rs 1.21 lakh from teacher's account, police took four on remand
पानीपत। सरकारी स्कूल की महिला अध्यापिका का डेबिट कार्ड बदलकर ठगी की वारदात को अंजाम देने वाले दूसरे आरोपी हिसार के पेटवाड़ निवासी जयपाल उर्फ पाली को सीआईए-2 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पहले आरोपी रोहतक की इंद्रा कॉलोनी निवासी हरिपाल को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि आरोपी हरिपाल और जयपाल ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर मई में नांगल खेड़ी के पास एचडीएफसी बैंक के एटीएम में पैसे निकलवाने गई सिवाह के सरकारी स्कूल की महिला टीचर बबीता का एटीएम कार्ड बदलकर 1 लाख 21 हजार 420 रुपये निकालने की वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पहले हरिपाल को गिरफ्तार किया। पूछताछ के लिए आरोपी को पांच दिन के रिमांड पर लिया था, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया था। वहीं अब आरोपी जयपाल की तलाश में टीम दबिश दे रही थी। रविवार को आरोपी को गोहाना मोड से गिरफ्तार किया और पूछताछ के लिए सोमवार को न्यायालय में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed