फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Search operation conducted in parallel canal in search of son of Delhi Police ACP

Panipat News: दिल्ली पुलिस के एसीपी के बेटे की तलाश में पैरलल नहर में चलाया गया सर्च अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Search operation conducted in parallel canal in search of son of Delhi Police ACP
पानीपत। दिल्ली पुलिस में आउटर नॉर्थ जोन के तैनात एसीपी के बेटे की तलाश में बादली के समयपुर थाना पुलिस ने करनाल और पानीपत के पास नहर में तलाशी अभियान चलाया। बताया जा रहा है कि एसीपी का बेटा अपने दोस्तों के साथ 23 जनवरी को रोहतक शादी में गया था। वहां कहासुनी के बाद दोस्तों ने उसे गोली मार दी। इसके बाद उसे करनाल के मूनक के पास दिल्ली पैरलल नहर में फेंक दिया गया। जब युवक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने दिल्ली के बादली के समयपुर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों की निशानदेही पर दिल्ली पुलिस ने वीरवार को करनाल और पानीपत क्षेत्र में दिल्ली पैरलल नहर में सर्च अभियान चलाया। लगभग तीन घंटे चले अभियान के बाद भी फिलहाल युवक को कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के बादली क्षेत्र के महेंद्र पार्क निवासी यशपाल सिंह चौहान दिल्ली के आउटर नार्थ जोन में एसीपी हैं। उनका बेटा बेटा लक्ष्य चौहान-26 मंगलवार को अपने दोस्तों के साथ शादी समारोह में रोहतक गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने बुधवार को ही बादली के समयपुर पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के दौरान उसके एक दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बताया जा रहा है कि उसके दोस्त ने पुलिस पूछताछ में लक्ष्य चौहान की गोली मारकर हत्या करने की बात कबूली। इस पर पुलिस ने उसके तीन और दोस्तों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लक्ष्य की हत्या कर शव को कार में रोहतक से करनाल के मूनक गांव में ले गए। यहां उन्होंने शव को पैरलल नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन




घटना की जांच के लिए वीरवार को दोपहर में दिल्ली पुलिस की टीम पानीपत पहुंची। यहां दिल्ली और पानीपत के गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चलाया गया गया। सर्च अभियान रिफाइनरी से लेकर असंध नाका तक चलाया गया, लेकिन देर शाम तक लक्ष्य का कोई सुराग नहीं लगा है। इस दौरान दिल्ली और पानीपत पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बचती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार थानों के प्रभारियों ने मामले की जानकारी होने से किया इंकार-



इस हाई प्रोफाइल मामले में सभी थानों के प्रभारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। पानीपत में रिफाइनरी से ढिंडार तक पांच पुलिस थाने लगते हैं। सभी थानों के प्रभारियों ने इस बारे में कोई भी जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed