फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Search for brides who ran away with jewelry and cash, no clue found

Panipat News: गहने और नकदी लेकर भागी दुल्हनों की तलाश, नहीं लग रहा सुराग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 03:37 AM IST
विज्ञापन
Search for brides who ran away with jewelry and cash, no clue found
पानीपत। जिले में शादी के चंद दिनों बाद ही घर से जेवरात लेकर भागी दुल्हनों की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने कॉल डिटेल और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर तलाश की। अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। अधिकारियों ने इसके लिए अलग से टीम लगाकर तलाश करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में पिछले 20 दिन में शादी के बाद नकदी और जेवर लेकर दुल्हन के लापता होने के दो मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें एक मामला सदर थाना क्षेत्र के गांजबड़ गांव का है। गांव के व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि 14 मई को उसके बेटे ने बरेली के मंदिर में शादी की थी। जिसके बाद दुल्हन को लेकर वह गांव पहुंचा था। शादी के 13वें दिन ही आरोपी दुल्हन घर से जेवरात और नकदी व मोबाइल फोन लेकर लापता हो गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

दूसरा मामला थाना सेक्टर-29 का है। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को बताया था कि दो महिलाएं और एक युवक ने उसकी शादी कराने की बात कही थी। इसके लिए पोंटा साहिब की युवती से शादी का झांसा दिया था। झांसे में शादी की रस्म में सोने व चांदी के जेवर युवती को उपहार में दिए गए। इसके बाद कहा कि 14 मई को लड़की के गांव उसकी शादी कराई जाएगी। वह दुल्हन के साथ बस स्टैंड के पास पहुंचा तो वह झांसा देकर वहां से भाग गई। एक के बाद एक दो मामले सामने आने के बाद पुलिस अब आरोपी दुल्हनों की तलाश में जुट गई है। लेकिन, अभी तक एक भी मामले में दुल्हनों का सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सदर थाना प्रभारी सुभाष ने बताया कि अभी आरोपी की तलाश की जा रही है। मिलने के बाद ही स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट होगी।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed