{"_id":"624363f483a71c6616103462","slug":"sd-pg-college-captured-the-overall-trophy-panipat-news-knl1033038174","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरऑल ट्रॉफी पर एसडी पीजी कॉलेज का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरऑल ट्रॉफी पर एसडी पीजी कॉलेज का कब्जा
विज्ञापन
पानीपत। एनएसएस कैंप के समापन पर नाटक प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थी।
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी स्तरीय सात दिवसीय एनएसएस कैंप का मंगलवार को समापन हुआ। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर एनएसएस में श्रेष्ठ कॉलेज की ट्रॉफी एसडी पीजी कॉलेज के नाम रहीं। द्वितीय स्थान पर राजकीय महाविद्यालय बहरामपुर बापौली तृतीय स्थान पर आरकेएसडी कॉलेज कैथल रहे।
सर्वश्रेष्ठ एनएसएस कार्यकर्ता दयाल सिंह कॉलेज करनाल की तनु, यूनिवर्सिटी टीचिंग विभाग केयूके के दीपक यादव और एसडी पीजी कॉलेज पानीपत के दीपक सिंह रहे। सर्वश्रेष्ठ फोटोग्राफर एसडी पीजी कॉलेज पानीपत के सूरज और बेस्ट कल्चरल स्टार गुरु नानक खालसा कॉलेज यमुनानगर के ऋषभ एवं एसडी पीजी कॉलेज पानीपत से खुशी एवं साहिल रहे।
मंगलवार को क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें एसडी पीजी कॉलेज पानीपत के दीपक सिंह और सौरभ की जोड़ी ने प्रथम, राजकीय महाविद्यालय बहरामपुर बापौली से दानिस्ता और आशीष द्वितीय और आरकेएसडी कॉलेज कैथल के विजय कुमार और रेणु तृतीय रहे।
विज्ञापन
समापन समारोह के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबी न्यास हरियाणा के कोषाध्यक्ष बलराम नंदवानी और अति विशिष्ट अतिथि एनएसएस प्रोग्राम समन्वयक डॉ. दिनेश राणा रहे। प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा, एनएसएस प्रभारी डॉ. राकेश गर्ग और डॉ. संतोष कुमारी ने पौधे भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया। प्रो. दीपक ने सात दिवसीय कैंप की रिपोर्ट पढ़ी। ट्रैफिक जागरुकता के नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि आज के युवा को सरकारी नौकरी मांगने के बजाय स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनकर नौकरी देने वाला बनना चाहिए। अति विशिष्ट अतिथि ने कहा कि लोगों को जागरूक करने में स्वयंसेवियों की अहम भूमिका है। प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कहा कि इस कैंप में सेवा के जरिए मिला प्रमाणपत्र अन्य महाविद्यालयों में प्रवेश लेते समय स्वयंसेवकों के काम आएगा। कॉलेज के प्रधान पवन गोयल ने कहा कि एनएसएस से विद्यार्थियों को समाज सेवा करने की प्रेरणा मिलती है। इस कैंप में 24 महाविद्यालों के 200 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

पानीपत। एनएसएस कैंप के समापन पर विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए प्राचार्य व अन्य।- फोटो : Panipat