फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   SD PG College became the champion of Inter-Zonal Kho-Kho

एसडी पीजी कॉलेज बना इंटर जोनल खो-खो का चैंपियन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 01:38 AM IST
विज्ञापन
SD PG College became the champion of Inter-Zonal Kho-Kho
पानीपत। इंटर जोनल खो-खो (महिला) टूर्नामेंट का चैंपियन बनी एसडी कॉलेज के खिलाडियों को बधाई देते हु? - फोटो : Panipat
पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में आयोजित तीन दिवसीय जोनल एवं इंटर जोनल (महिला) खो-खो प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता के आखिरी दिन मंगलवार को एसडी पीजी कॉलेज की खो-खो टीम ने चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय पूंडरी को एक पारी और 9-2 के अंतर से हराकर स्वर्ण पदक जीकर इंटर जोनल चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। प्वाइंट के आधार पर एसए जैन कॉलेज अंबाला सिटी की टीम को रजत पदक और चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय पूंडरी की टीम को कांस्य पदक मिला।
विज्ञापन

अन्य मैच में एसए जैन कॉलेज अंबाला सिटी ने खालसा कॉलेज यमुनानगर को 11-1 से हराया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन एसडी कॉलेज की टीम ने खालसा कॉलेज यमुनानगर को 36-4 के अंतर से हराया जबकि कॉलेज की टीम का एसए जैन कॉलेज अंबाला सिटी के साथ मैच 3-3 की बराबरी पर छूटा। इंटर जोनल चैंपियनशिप के अंतिम दिन मुख्य अतिथि जिला खो-खो एसोसिएशन पानीपत सचिव रामस्वरूप राठी ने शिरकत कर विजेता खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक भेंट किए।
विज्ञापन

कॉलेज की छात्रा खिलाडियों निकिता, रितु, अन्नू, मनीषा, सोनू, सीमा, शीतल, पूजा, मानसी और प्रीति ने बुद्धिमानी, कौशल और तेज गति के समन्वय से शानदार खेल दिखाकर सभी टीमों पर दबदबा बनाकर रखा। इस टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी खो-खो (महिला) प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन भी कर लिया गया जिसमे एसडी कॉलेज की निकिता, रितु, अन्नू, मनीषा और सोनू का चयन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. सुशीला बेनीवाल, प्रो. नरेंद्र कौशिक, डॉ. मुकेश पुनिया, डॉ. राकेश गर्ग, प्रो. अन्नू आहूजा, प्रो. मनोज कुमार, कोच शरीफ, ग्राउंड्समैन प्रताप आदि ने मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed