फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   SD College student gave first medal to Haryana in 54th Senior National Kho-Kho

एसडी कॉलेज की छात्रा ने 54वीं सीनियर नेशनल खो-खो में हरियाणा को पहली बार दिलाया मेडल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
SD College student gave first medal to Haryana in 54th Senior National Kho-Kho
पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज की खिलाड़ी बीए प्रथम की अन्नू ने 54वी सीनियर नेशनल खो-खो टूर्नामेंट में कांस्य पदक हासिल किया है। इसने उड़ीसा में आयोजित इस प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। वहीं कॉलेज के दो और खिलाड़ियों अनिल और शशिकांत का चयन आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी योगा टूर्नामेंट के लिए हो गया है। वे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की योग टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसी प्रकार जितेंद्र कुमार का चयन भी आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी आर्चरी टूर्नामेंट के लिए हो गया है।
विज्ञापन

खिलाड़ियों के कॉलेज पहुंचने पर एसडी पीजी कॉलेज प्रधान पवन गोयल और स्टाफ के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। वहीं प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष प्रो. सुशीला बेनीवाल, शरीफ, ग्राउंड्समैन प्रताप और स्टाफ सदस्यों ने विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया और उनकी हौसला आफजाई की। प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कहा कि योग मनुष्य को दीर्घ जीवन प्रदान करता है। इस मौके पर कॉलेज के स्टाफ सदस्य डॉ. संगीता गुप्ता, डॉ. मुकेश पुनिया, डॉ. सुरेंद्र कुमार वर्मा, प्रो. सुशीला बेनीवाल, दीपक मित्तल, प्रताप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed