{"_id":"68f14b8545b5a21bd901c8ae","slug":"sd-college-players-won-gold-medals-in-the-fencing-championship-panipat-news-c-244-1-pnp1006-145616-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: फेंसिंग चैंपियनशिप में एसडी कॉलेज के खिलाड़ियों ने झटके स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: फेंसिंग चैंपियनशिप में एसडी कॉलेज के खिलाड़ियों ने झटके स्वर्ण पदक
Fri, 17 Oct 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 17 Oct 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
कॉलेज में पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत करते प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा व अन्य। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज की खिलाड़ियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित फेंसिंग चैंपियनशिप में एप्पे विधा में खुशी ने और साबरे विधा में खुशबू ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। दोनों खिलाड़ियों का ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी फेंसिंग चैंपियनशिप के लिए चयन हो गया है। कॉलेज पहुंचने पर वीरवार को प्रधान दिनेश गोयल और प्राचार्य अनुपम अरोड़ा ने उनका स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रधान दिनेश गोयल ने कहा कि वर्तमान में फेंसिंग एक लोकप्रिय खेल बन गया है। खेल विद्यार्थियों के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कहा कि खुशी और खुशबू को भविष्य में भी आगे बढ़ने के समुचित अवसर और सुविधाएं कॉलेज द्वारा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि फेंसिंग एक लड़ाई का खेल है। जिसमें दो एथलीट एक दूसरे पर हमला करने और बचाव करने के लिए तलवार का इस्तेमाल करते हैं। आधुनिक फेंसिंग की तीन विधाएं एप्पे, फॉयल और साबरे है व प्रत्येक विधा में एक अलग प्रकार की तलवार या ब्लेड का इस्तेमाल किया जाता है। इस मौके पर डॉ. सुशीला बेनीवाल, डॉ. सुरेंद्र कुमार वर्मा, डॉ. मुकेश पुनिया, प्रो. रेखा, प्रो. नीलम, प्रो. आनंद व दीपक मितल मौजूद रहे।