फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   SD College gets hosting of Regional Youth Festival

Panipat News: एसडी कॉलेज को मिली क्षेत्रीय युवा महोत्सव की मेजबानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
SD College gets hosting of Regional Youth Festival
पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के करनाल मंडल के क्षेत्रीय युवा महोत्सव की मेजबानी मिली है। कॉलेज में 16 से 18 अक्तूबर को युवा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। 46वें युवा महोत्सव में 71 कॉलेज विभिन्न 42 सांस्कृतिक और कलात्मक प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेंगे। कॉलेज इससे पहले वर्ष 2013 में क्षेत्रीय युवा महोत्सव की मेजबानी कर चुका है।
विज्ञापन

एसडी पीजी कॉलेज में मंगलवार को करनाल मंडल के कॉलेजों के प्राचार्यों और सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रभारियों के साथ बैठक की गई। जिसमें संबंधित विषयों पर मंत्रणा की। इसकी अध्यक्षता एसडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने की। आर्य पीजी कॉलेज के प्राचार्य एवं केयूके के सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता विशेष रूप से आमंत्रित रहे। जबकि संचालन कॉलेज में सांस्कृतिक गतिविधियों की प्रभारी डॉ. संगीता गुप्ता ने किया।
विज्ञापन

कॉलेज के प्रधान दिनेश गोयल ने कहा कि युवा महोत्सव से विद्यार्थियों को हरियाणवी संस्कृति, लोक काव्य और कला के बारे में सीखने को मिलेगा। इसके साथ ही नए-नए विषयों और समस्याओं व उनके समाधान के बारे में भी जानने को मिलेगा। इससे नैतिकता, एकता और प्रेम युक्त समाज की स्थापना होगी। प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. सोमनाथ सचदेवा और सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक का आभार जताया। उन्होंने कहा कि करनाल मंडल के सभी कॉलेज एक टीम के रूप में महोत्सव को सफल बनाएंगे। युवा महोत्सव हरियाणा प्रदेश की सामाजिक समरसता का प्रतीक है और छात्र जीवन में कल से जुड़ा इतना बड़ा आयोजन कोई अन्यत्र नहीं है। आज के प्रतिभागी ही कल के अभिनेता और स्टार होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रभारी डॉ. संगीता गुप्ता ने बताया कि महोत्सव प्रदेश की कला में नींव पत्थर साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर आईबी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय गर्ग, डॉ. अनीता जून, डॉ. मीरा कश्यप, डॉ. स्नेह यादव, प्रो. सुमन लता, प्रो. मंगल सेन, डॉ. कविता तनेजा, प्रो. बीर सिंह, डॉ. हेमलता शर्मा, डॉ. मीनाक्षी चौधरी, प्रो. रामनिवास, डॉ. निधान सिंह, डॉ. सुनित शर्मा, डॉ. सुनीता हांडा, प्रो. उर्मिला, प्रो. सुरेश कुमार, प्रो. भारती, डॉ. जगदीश शर्मा, प्रो. सुमन, प्रो. एकता, डॉ. श्रुति व डॉ. हंसराज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed