Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   School timings to change; classes will begin at 9:30 AM.

बदलेगा स्कूलों का समय, सुबह 9:30 बजे शुरू होंगी कक्षाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
School timings to change; classes will begin at 9:30 AM.
पानीपत। सर्दी का मौसम शुरू होने के साथ ही सरकारी स्कूलों की समय-सारिणी में बदलाव किया जाएगा। इससे पढ़ाई का समय भी बदल जाएगा। 15 नवंबर से जिले के सभी सरकारी स्कूल नए समय के अनुसार संचालित होंगे। विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार एकल शिफ्ट वाले स्कूलों में सुबह 9:30 बजे कक्षाएं शुरू होंगी और दोपहर 3:30 बजे छुट्टी होगी। वहीं, डबल शिफ्ट वाले स्कूलों की पहली पारी का समय भी बदला गया है।
विज्ञापन

डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में पहली पारी अब सुबह 7:55 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी। पहले यह पारी सुबह सात बजे शुरू होती थी। इस तरह विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने के लिए 55 मिनट अतिरिक्त मिलेंगे। नई समय-सारिणी लागू होने से सुबह की ठंड में जल्दी घर से निकलने वाले विद्यार्थियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


निदेशालय ने समय-सारणी में यह बदलाव सुबह की ठंड में बच्चों को जल्दी घर से निकलने की परेशानी से बचाने के लिए किया गया है। शहर के तहसील कैंप स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और कैनाल कैंप स्थित राजकीय उच्च विद्यालय डबल शिफ्ट में चलते हैं। इन स्कूलों में भी पहली पारी का समय नए आदेशों के अनुसार निर्धारित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों की समय-सारिणी में बदलाव का उद्देश्य विद्यार्थियों की सुविधा के साथ पढ़ाई का नियमित संचालन बनाए रखना है। सर्दियों में सुबह देर तक ठंड रहने और शाम को जल्दी अंधेरा होने के कारण विद्यार्थियों को आने-जाने में दिक्कत होती है। खासकर दूरदराज के गांवों से स्कूल पहुंचने वाले बच्चों को सुबह जल्दी घर से निकलना पड़ता है। समय में बदलाव से उन्हें राहत मिलेगी।

बॉक्स

जिले के 416 सरकारी स्कूलों का बदलेगा समय

पानीपत जिले में 416 राजकीय स्कूल संचालित हैं। इनमें 243 प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। सभी सरकारी स्कूलों में एक लाख से अधिक विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। समय-सारिणी में बदलाव से इन सभी स्कूलों के विद्यार्थियों को नए समय के अनुसार स्कूल पहुंचना होगा। स्कूल मुखियाओं और शिक्षकों को भी कक्षाओं और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन नई व्यवस्था के अनुसार करना होगा। शिक्षा विभाग के अनुसार 15 नवंबर से संबंधित स्कूलों में नई व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।


वर्जन-
सर्दियों में सुबह जल्दी स्कूल आने से विद्यार्थियों को होने वाली परेशानी को देखते हुए निदेशालय ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। 15 नवंबर से सभी संबंधित स्कूलों में नई समय-सारिणी लागू होगी। नई समय-सारिणी में पढ़ाई का निर्धारित समय बनाए रखते हुए मौसम के अनुकूल बदलाव किया गया है।

- नीलम कुंडू, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed