{"_id":"6431607e4f5df6e3ad0ed534","slug":"school-buzzing-with-new-students-panipat-news-c-18-1-85681-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: नए विद्यार्थियों से गुलजार हुआ विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: नए विद्यार्थियों से गुलजार हुआ विद्यालय
विज्ञापन
फोटो- 6
नए विद्यार्थियों से गुलजार हुआ विद्यालय
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। जौरासी रोड पर स्थित गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समालखा में नए विद्यार्थियों के आगमन से स्कूल का प्रांगण गुलजार हुआ। इस अवसर पर प्रबंधक राधेश्याम जांगड़ा ने विद्यालय में आए नए बच्चों का स्वागत किया। उन्होंने बच्चों को बताया कि माता पिता और अध्यापक विद्यार्थी जीवन के वे सहायक अंग हैं, जो हर समय बच्चों के बौद्धिक विकास के विषय में सोचते रहते हैं। माता-पिता व अध्यापक ही अपने सभी बच्चों को सफल देखना चाहता हैं। प्राचार्य जितेंद्र उत्तम व उप-प्राचार्य रमेश वत्स ने बताया कि विद्या एक ऐसा धन है, जिसे न चोर चुरा सकता है न भाई आपस में बांट सकते हैं, न कोई छीन सकता है। विद्या रूपी धन सभी धनों में प्रधान है। इस अवसर पर मुख्याध्यापिका अनीता धीमान, विवेक शर्मा, रवि शास्त्री, सोहन लाल, रजनी, सोनिया व मीनू मौजूद रहे।