{"_id":"6ab19944c7947be95d0cff31","slug":"no-stretcher-available-relatives-carried-the-patient-in-their-arms-panipat-news-c-18-1-knl1004-996996-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: स्ट्रेचर नहीं मिला, मरीज को हाथों में उठाकर ले गए परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: स्ट्रेचर नहीं मिला, मरीज को हाथों में उठाकर ले गए परिजन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में सोमवार को स्ट्रेचर और व्हीलचेयर नहीं मिलने से एक घायल मरीज को उसके परिजन हाथों में उठाकर चिकित्सक और एक्स-रे कक्ष तक ले गए।
महमूदपुर निवासी संदीप ने बताया कि फैक्टरी में काम करते हैं। सोमवार को गिरने से पैर में चोट लग गई और चलना मुश्किल हो गया। करीब 12 बजे जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे, लेकिन उन्हें स्ट्रेचर या व्हीलचेयर नहीं मिली। इसके बाद भाई उन्हें हाथों में उठाकर चिकित्सक के पास ले गया और एक्स-रे कराया। रिपोर्ट के बाद चिकित्सक ने दवा दी।
उधर, मौसम बदलने के साथ अस्पताल में बुखार, खांसी-जुकाम, पेट दर्द और उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। ओपीडी 1720 रही। इनमें 595 नए और 1125 फॉलोअप मरीज थे। सबसे अधिक करीब 400 मरीज फिजिशियन की ओपीडी में पहुंचे। फिजिशियन डॉ. जैसमीन कौर ने बताया कि बुखार, खांसी-जुकाम, उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत वाले मरीज बढ़े हैं।
विज्ञापन
सेक्टर-11 निवासी किशन ने बताया कि उसे रविवार सुबह से बुखार और पेट दर्द था। सोमवार सुबह नौ बजे अस्पताल पहुंचा। पंजीकरण, चिकित्सक से
परामर्श और दवा लेने में करीब साढ़े तीन घंटे लग गए। उसने अस्पताल में एक और फिजिशियन की सुविधा बढ़ाने की जरूरत बताई।
स्ट्रेचर और व्हीलचेयर पर्याप्त संख्या में हैं। आपात स्थिति में मरीजों को इसकी सुविधा दी जा रही है। यदि किसी मरीज को जरूरत के बावजूद स्ट्रक्चर या व्हीलचेयर नहीं मिली है तो इसकी जांच कराई जाएगी। -डॉ. विजय मलिक, सीएमओ