फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   School bus and private vechile colids, one died, 16 injured

स्कूल बस और निजी वाहन में भिड़ंत, एक की मौत, सोलह यात्री घायल

Tue, 03 Nov 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत Updated Tue, 03 Nov 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

असंध रोड पर गांव खुखराना के समीप बाबा जोध सचियार की स्कूल बस व टाटा ऐस में आपस में टकरा गई। हादसे में स्कूल की प्रिंसिपल समेत सोलह यात्री घायल हो गए। घायलों में से सात की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के दौरान स्कूल बस में कोई बच्चा सवार नहीं था। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। वहीं स्कूल बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हादसा सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे का है जब असंध रोड पर गांव खुखराना गांव के समीप आसन कलां के स्कूल बाबा जोध सचियार की बस व मतलौडा की तरफ से आ रही पिकअप की आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे में टाटा ऐस चालक गांव कवी निवासी अनिल , बाबा जोध सचियार स्कूल की प्रिंसिपल व बस चालक काशिम समेत सत्रह यात्री घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद आठ घायलों को रेफर कर दिया।
विज्ञापन


 इनमें टाटा ऐस चालक अनिल व नरेश को गंभीरावस्था के चलते पीजीआई रेफर कर दिया। जहां पर टाटा ऐस चालक अनिल की मौत हो गई। थाना मॉडल टाउन पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को कब्जे में लिया। घायलों के बयानों के आधार पर पुलिस ने स्कूल बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया वहीं पिक अप चालक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये लोग हुए घायल
बस व टाटा ऐस की टक्कर में सोलह यात्री घायल हो गए। बस में सवार बाबा जोध सचियार स्कूल की प्रिंसिपल कुलजीत कौर , हरिबाग कॉलोनी की अध्यापिका रितु व संतोष, पूरेवाल कॉलोनी की सुदेश वर्मा व आसन कलां निवासी  बस चालक कामिल घायल हो गया। इसके अलावा टाटा ऐस में सवार मतलौडा निवासी रविंद्र व प्रताप, खुखराना निवासी सुरेंद्र कुमार व ओमप्रकाश निवासी खुखराना, कवी निवासी नरेश कुमार ,रघुवीर व हुकमी देवी, थर्मल कॉलोनी निवासी आशु, इंसार बाजार निवासी संदीप, बबैल निवासी दयावंती और गांव कवी निवासी राजबीर घायल हो गए।

बस चालक की लापरवाही से हुआ हादसा  
घायलों ने बताया कि दोनों वाहनों की टक्कर स्कूल बस चालक की जल्दबाजी के चलते हुई। घायल रविंद्र राणा ने बताया कि टाटा ऐस चालक अनिल सवारियों को लेकर मतलौडा से पानीपत जा रहा था। खुखराना गांव निकलते ही सामने से बाबा जोध सचियार स्कूल की बस का चालक तेज गति से चलाता आया। बस चालक ने टाटा ऐस में सीधी टक्कर मार दी।
बस स्टॉप पर इंतजार कर रहे थे बच्चे  
गनीमत रही स्कूल बस व टाटा ऐस के बीच टक्कर स्कूल बस के स्टॉप से कुछ पहले हो गई। स्कूल स्टाफ के अनुसार दुर्घटनास्थल से कुछ आगे ही बस स्टॉप था। यहां से स्कूल में जाने के लिए बच्चे इंतजार कर रहे थे। बच्चे भी स्कूल बस की दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही घबरा गए और दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए। ।

लापरवाही और रफ्तार ले रही जान
स्कूल व रोडवेज बसें ओवर स्पीड में चलती हैं। चालकों को न ही अपनी जिंदगी की चिंता होती है और न ही सवारियों की । कुछ समय पहले असंध रोड पर सौदापुर के नजदीक रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। जिसमें सफीदों निवासी बस ड्राइवर की मौत हो गई थी और कई यात्री घायल हो गए थे। इसके बाद महराना व डाहर गांव के बीच रोडवेज बस व पिकअप के बीच टक्कर हुई थी। जिसमें इसमें रोहतक डिपो के चालक की मौत हो गई थी और कई यात्री घायल हो गए थे।

टाटा ऐस चालक तोड़ रहे नियम
बस चालकों की तरह ही पिक अप चालक अधिक कमाई के चक्कर में नौ दस सवारियों की जगह 16 से 18 सवारियों बैठाते हैं। ऐसे में वह जल्दबाजी में रहते हैं। यही कारण होता है जब भी कोई हादसा होता है। कई लोगों को अपनी जान गवानी पड़ती है। कुछ ऐसा ही नजारा सोमवार सुबह असंध रोड पर स्कूल बस व टाटा ऐस के बीच टक्कर में देखने को मिला। आलम यह रहा है कि हादसे के बाद भी शहर में टाटा ऐस चालक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आए।


वर्जन
असंध रोड पर एक स्कूल बस व टाटा ऐस की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने सवारियों के बयानों पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
हरनारायण, प्रभारी, असंध नाका चौकी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed