फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sawan starts today, Shiva temples are decorated

Panipat News: सावन आज से, शिवालय सजे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 03:26 AM IST
विज्ञापन
Sawan starts today, Shiva temples are decorated
पानीपत। सावन माह शुक्रवार को शुरू होगा। इसके साथ ही शहर समेत जिलेभर के शिवालयों में रौनक बढ़ गई है। फूलों के साथ भगवा और पीतांबरी कपड़ों में शिवालय सजाकर कर दिए गए हैं। सावन के पहले दिन तड़के पांच बजे विशेष पूजन किया जाएगा। इसके बाद सभी शिवालयों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। जलाभिषेक दिन में दोपहर 12 बजे तक चलेगा। उसके बाद कपाट शाम चार बजे तक बंद रहेंगे। शाम को शिवालयों में प्रतिदिन भजन-कीर्तन कार्यक्रम किया जाएगा। शहर में 15 से 20 मुख्य शिवालय सजकर तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन

शहर में श्री सनातन धर्म सभा के मॉडल टाउन स्थित शिव मंदिर, प्राचीन देवी मंदिर, सेक्टर-12 स्थित शिव मंदिर और भादड़ गांव समेत अन्य शिवालयों में वीरवार देर शाम तक सब तैयारी पूरी कर ली हैं। मॉडल टाउन स्थित श्री सनातन धर्म सभा के प्रधान तरुण गांधी ने बताया कि सावन का महीना 11 जुलाई से शुरू होकर नौ अगस्त तक रहेगा। इस बार सावन के महीने में चार सोमवार शिवरात्रि व 23 जुलाई को महाशिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा। इसके लिए शहर के मुख्य शिवालय फूलों के साथ पीतांबरी व भगवा कपड़ों के सजाए गए हैं। शिवालयों के कपाट सुबह पांच बजे विशेष पूजन के बाद खोले जाएंगे। दोपहर 12 बजे तक श्रद्धालु जलाभिषेक कर सकते हैं फिर चार बजे तक शिवालयों के कपाट बंद रहेंगे। शाम को चार बजे के बाद प्रतिदिन भजन-कीर्तन कार्यक्रम किए जाएंगे। मॉडल टाउन स्थित शिवालय में पांच दिन से सभी सेवादार शिवालय को सजाने में लगे हुए हैं। शिवालयों को सजाने का काम पूरा हो चुका है। शहर में मुख्य 15 से 20 शिवालयों पर जलाभिषेक किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
विज्ञापन

बॉक्स
सावन माह में प्रमुख धार्मिक आयोजन
सोमवार व्रत : प्रत्येक सोमवार को भक्त उपवास रखते हैं।
जलाभिषेक : शिवलिंग पर जल, दूध, गंगाजल आदि चढ़ाते हैं।
रुद्राभिषेक : रुद्राभिषेक एवं शिव चालीसा का पाठ।
कांवड़ यात्रा : कांवड़ यात्रा के दौरान गंगाजल लाकर शिवलिंग का अभिषेक।
मंत्रों का जाप : ओम नम शिवाय एवं महामृत्युंजय मंत्र का जाप।
सावन शिवरात्रि : भगवान शिव के विवाह के उपलक्ष्य में कार्यक्रम।
हरियाली तीज : यह त्योहार महिलाओं द्वारा मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed