फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Saroj became self-reliant by joining the support group

Panipat News: सहायता समूह से जुड़कर सरोज बनीं आत्मनिर्भर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Saroj became self-reliant by joining the support group
पानीपत। जिले के कुराड़ गांव की सरोज ने जीवन में कठिन परिस्थितियों का सामना करने के बावजूद भी हार नहीं मानी और स्वयं सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने की राह चुनी।
विज्ञापन

कभी आर्थिक तंगी और पारिवारिक परेशानियों से जूझने वाली सरोज आज पशुपालन के जरिए अपने परिवार का पालन-पोषण कर रही हैं और समूह की बैठकों में गांव की अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए जागरूक कर रही हैं। सरोज ने बताया कि करीब पांच वर्ष पहले उनके जीवन में ऐसा समय आया जब उनके बेटे ने शादी के बाद उन्हें अलग कर दिया। वहीं पति भी लंबे समय से बीमार रहने लगे थे। घर की सारी जिम्मेदारी अचानक उनके कंधों पर आ गई।
विज्ञापन

परिवार चलाने के लिए कोई स्थायी आय का साधन नहीं था। आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर हो गई थी कि घर का खर्च चलाना भी मुश्किल होने लगा था, ऐसे कठिन समय में गांव की कुछ महिलाओं ने उन्हें स्वयं सहायता समूह से जुड़ने की सलाह दी। दूसरी महिलाओं से प्रेरित होकर उन्होंने भी गांव के स्वयं सहायता समूह की सदस्यता ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed