{"_id":"64bee1e665b6a152a4019284","slug":"saraswati-and-agrasen-house-topped-in-the-quiz-competition-panipat-news-c-244-1-sknl1016-3009-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सरस्वती व अग्रसेन सदन अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सरस्वती व अग्रसेन सदन अव्वल
विज्ञापन
पानीपत। एसडी विद्या मंदिर सेक्टर-12 में कक्षा आठ से 12 तक के बच्चों के लिए आयोजित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यालय के छह सदनों के 24 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसके अंतर्गत चार-चार विद्यार्थियों की छह टीमें बनाई गईं। मौखिक, विजुअल और रैपिड फायर चरण में विद्यार्थियों ने अपने ज्ञान का परिचय दिया और विभिन्न ज्वलंत विषयों पर प्रश्नों के उत्तर दिए। प्रतियोगिता में पहला स्थान दो टीमों सरस्वती सदन की जैसमीन, यशिका, अपूर्वा व तेजस्वी और अग्रसेन सदन के अभिषेक, अंशिका, गोपाल व आस्था ने प्राप्त किया।
प्रधानाचार्या डॉ. अनु गुप्ता ने प्रतिभागियों की सराहना की और विजेता विद्यार्थियों को विद्यालय स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आज का युग कठिन प्रतियोगिताओं का है, जिसमें सफल वही होता है, जिसका बौद्धिक और तार्किक ज्ञान सर्वोत्तम हो। बच्चों में इस ज्ञान को बढ़ाने और प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करना सबसे उत्तम साधन है।