फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sant Rajinder Singh Maharaj gave darshan to the congregation, will give discourse today

Panipat News: संत राजिंदर सिंह महाराज ने संगत को दिए दर्शन, आज देंगे प्रवचन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Sant Rajinder Singh Maharaj gave darshan to the congregation, will give discourse today
पानीपत। सावन कृपाल रूहानी मिशन का दो दिवसीय सत्संग समागम बुधवार देर शाम को सेक्टर-13-17 में आज हो गया। मिशन के अध्यक्ष संत राजिंदर सिंह महाराज ने पहले दिन संगत को दर्शन दिए। जिसमें देशभर और करीब 10 देशों से पहुंचे अनुयायियों ने संत के दर्शन किए। वहीं नए जोड़े और नए बच्चों को आशीर्वाद दिलाने के लिए लेकर आए। संत राजिंदर सिंह वीरवार शाम को प्रवचन देंगे। वे 11 साल बाद पानीपत आए हैं।
विज्ञापन

मिशन द्वारा सेक्टर-13-17 में सत्संग का आयोजन किया। संत ने मंच पर आकर संगत को दर्शन दिए। उनके दर्शन मात्र पाने के लिए हर कोई भावुक हो गया। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य विश्वभर के लाखों लोगों को मनुष्य जीवन के मुख्य ध्येय को खोजने में मदद करना है। उन्होंने पिछले 35 वर्षों से जीवन के सभी क्षेत्र के लाखों लोगों को ध्यान-अभ्यास की विधि सिखाकर उन्हें अपने वास्तविक आत्मिक रूप से जुड़ने में मदद की है। संत राजिंदर सिंह महाराज वीरवार शाम को आध्यात्मिक प्रवचन फरमाएंगे। जिसमें आध्यात्मिकता के विभिन्न पहलुओं को खोल-खोलकर समझाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed