Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sanjeev won two gold medals in the Ju-Jitsu competition.

Panipat News: जु-जीतशु प्रतियोगिता में संजीव ने झटके दो स्वर्ण पदक

Thu, 16 Oct 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 16 Oct 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Sanjeev won two gold medals in the Ju-Jitsu competition.
​खिलाड़ी संजीव तोमर।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इसराना। जु-जीतशु संघ की ओर से 9 से 12 अक्टूबर तक उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में राष्ट्रीय जु-जीतशु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पानीपत जिले के संजीव तोमर ने दो स्वर्ण पदक हासिल किए हैं।
कोच प्रवीन नांदल ने बताया कि जु-जीतशु एक ब्राजीली व जापानी मार्शल आर्ट है। इसमें विपक्षी खिलाड़ी को लॉक व चोक की तकनीक से समर्पण कराया जाता है। जिसके बाद रेफरी की ओर से विजेता का निर्णय लिया जाता। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से करीब 60 खिलाड़ियों ने प्रतिभागिता की। संजीव तोमर ने हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतियोगिता के 77 किलोग्राम भार वर्ग की निवाजा च फाइटिंग सिस्टम स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक जीतकर प्रतिभा का लोहा मनाया है।
विज्ञापन

संजीव तोमर का चयन थाईलैंड के बैंकॉक में 29 अक्टूबर से 7 नवंबर तक आयोजित होने वाली वर्ल्ड जु-जीतशु प्रतियोगिता के लिए किया गया है। हरियाणा प्रदेश के पानीपत जिले के संजीव तोमर भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए वर्ल्ड सीनियर जु-जीतशु प्रतियोगिता में भागीदारी करेंगे। संजीव तोमर के अनुसार उन्होंने 12 वर्ष के बाद दोबारा किसी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भागीदारी की है। इसमें उन्होंने दो स्वर्ण पदक जीतकर सफल वापसी का आगाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed