फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sanjay Gupta arrested in 45 crore fraud case

45 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में संजय गुप्ता गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Gupta arrested in 45 crore fraud case
पानीपत। हार्मोनी होम्स और रियल हाइट्स के पार्टनर के साथ 45 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में आरोपी संजय गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा आरोपी फिलहाल फरार है। आरोपी को स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान दूसरे आरोपी के ठिकानों का पता लगाया जाएगा। संपत्ति से संबंधित असली कागजात की जांच होगी।
विज्ञापन

गांव बाबरपुर मंडी निवासी अतर चंद ने बताया कि वह मेसर्स रियल हाइट डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का डायरेक्टर है। उनकी कंपनी में संजय गुप्ता और राजेश गुप्ता निवासी एल्डिको पानीपत भी शेयर होल्डर और पार्टनर हैं। उनकी फर्म और अन्य परिवार के सदस्यों के नाम 10.58 एकड़ जमीन सेक्टर 40 गांव शिमला मौलाना में थी। वह नई कंपनी के माध्यम से अफॉर्डेबल ग्रुप हाउसिंग कॉलोनी का विकास करना चाहते थे। प्रोजेक्ट में संजय गुप्ता और राजेश गुप्ता ने रुचि दिखाई और अपने 25 प्रतिशत हिस्से के आठ करोड़ निवेश करने के लिए सहमत हुए। आरोप है कि संजय गुप्ता और उसके भाई राजेश गुप्ता ने जमीन और शेयर बेचकर 45 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी कर ली। पुलिस चार माह से आरोपियों की तलाश कर रही थी। जांच अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में कितने लोग शामिल है, इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed