फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sanitation workers staged a demonstration at the district secretariat

Panipat News: सफाई कर्मियों ने जिला सचिवालय पर किया प्रदर्शन

Tue, 25 Nov 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 25 Nov 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers staged a demonstration at the district secretariat
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। नगर निगम के अंतर्गत स्वच्छता अभियान के दौरान लगाए सफाई कर्मियों ने सोमवार को भी जिला सचिवालय पर प्रदर्शन किया। कर्मियों ने मानदेय देने और उनको स्थायी रोजगार देने की मांग की। नगर निगम ने करीब 150 कर्मियों का मानदेय जारी करने का दावा किया और बाकी को भी कार्यालय से प्राप्त करने की बात कही।
संदीप, ज्ञानो, सविता, ममता, वर्षा, रेखा, अनुज, दीपक ने बताया कि नगर निगम ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से नियुक्त किया था। वे एक सितंबर से लगातार काम कर रहे हैं। उनका सितंबर, अक्टूबर और नवंबर महीनों का मानदेय अब तक नहीं दिया गया है। उनके सामने परिवार के पालन करने तक का संकट खड़ा हो गया है। कर्मियों ने बताया कि उनमें से कई अच्छे पढ़े लिखे युवा हैं। उनको रोजगार तक नहीं है। नगर निगम ने तीन महीने काम कराकर अब बेरोजगार कर दिया। सरकार को उनको स्थायी रोजगार देना चाहिए। इसके साथ उनका मानदेय दिलवाया जाएं।
विज्ञापन

कर्मियों ने सोमवार को जिला सचिवालय का वीआईपी गेट घेर लिया। सोमवार को मंत्री कृष्ण कुमार बेदी जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में दोपहर बाद तीन बजे आने थे। ऐसे में उनके लगातार बैठे रहने की चेतावनी पर अधिकारियों की सांसे फूल गई। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने उनको एलिवेटेड हाईवे के नीचे प्रदर्शन करने के आदेश दिए। पुलिस अधिकारियों ने उनको समझाकर बाहर किया। अधिकारियों ने इसके बाद राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed