{"_id":"6874233878ec7a4ce600936e","slug":"sanatan-dharma-mandir-located-in-model-town-was-established-in-1963-panipat-news-c-244-1-pnp1007-140243-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मॉडल टाउन स्थित सनातन धर्म मंदिर 1963 में हुआ था स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मॉडल टाउन स्थित सनातन धर्म मंदिर 1963 में हुआ था स्थापित
विज्ञापन
पानीपत। सावन का महीना शुरू होते ही शिवालयों में रौनक बढ़ गई है। प्रत्येक शिवालय पर जलाभिषेक, भजन-कीर्तन के लिए सैंकड़ों श्रद्धालु पहुंचते है। ऐसे ही माॅडल टाउन स्थित सनातन धर्म मंदिर में शिव जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु सुबह ही मंदिर में पहुंचने लगते हैं। शाम को मंदिर में महिला मंडली द्वारा भजन-कीर्तन किया जाता है। महाशिवरात्रि के लिए मंदिर समिति द्वारा विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं के खाने-पीने से लेकर उनके ठहरने की व्यवस्था भी की जा रही है।
मंदिर के पंडित बृज किशोर ने बताया कि मॉडल टाउन में मंदिर 1963 में स्थापित हुआ था। मंदिर में भगवान शिव के शिवालय के साथ राधा-कृष्ण का मुख्य स्वरूप भी है। मंदिर में गणेश भगवान, राम दरबार व अन्य देवी-देवताओं के स्वरूप भी हैं। मंदिर में नवरात्र, दशहरा, जन्माष्टमी, दिवाली पर विशेष कार्यक्रम किए जाते हैं। सभी त्योहार मंदिर में धूमधाम से मनाए जाते हैं। प्रतिदिन मंदिर में सैंकड़ों श्रद्धालु पूजा के लिए आते हैं। सावन के महीने में श्रद्धालु का भीड़ मंदिर से खत्म ही नहीं होती है। मंदिर में अल सुबह ही जलाभिषेक शुरू हो जाता है और शाम को मंदिर की महिला मंडली द्वारा भजन-कीर्तन किया जाता है।
मंदिर के प्रधान तरुण गांधी ने बताया कि मंदिर 25 सदस्यों की कमेटी बनाई गई है जो निष्ठा व श्रद्धाभाव से आयोजित प्रत्येक कार्यक्रमों का आयोजन करती है। महाशिवरात्रि के लिए मंदिर में विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। मंदिर में शिव भक्तों के खाने-पीने, ठहराव का प्रबंध भी किया जा रहा है। मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए पूजा के लिए थाली की भी व्यवस्था की जाएगी। ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशान न हो।