फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Samalkha Palika will soon become a Municipal Council

Panipat News: समालखा पालिका को जल्द बनेगी नगर परिषद, उपायुक्त ने की गजट अधिसूचना की जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
Samalkha Palika will soon become a Municipal Council
समालखा। नगर पालिका को नगर परिषद बनाने की गजट अधिसूचना जारी करने के लिए डीसी वीरेंद्र दहिया ने शुक्रवार को सरकार को रिपोर्ट भेजी। अब गजट अधिसूचना जारी होते ही नगर पालिका नगर परिषद बन जाएगी।
विज्ञापन

पालिका सचिव मनीष शर्मा ने बताया कि 22 मई को सरकार ने ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी कर आमजन से सुझाव,आपतियां आमंत्रित की थी लेकिन संघर्ष मोर्चा के बाद किसी ने आपत्ति या सुझाव नहीं दिया। इस पर निदेशक अर्बन लोकल बॉडीज द्वारा डीसी को जारी निर्देश पर नगर निगम के डीएमसी अरुण भार्गव, कामरेड पीपी कपूर और उनकी संयुक्त बैठक में संघर्ष मोर्चा के सुझाव पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद डीसी वीरेंद्र दहिया ने गजट अधिसूचना जारी करने के लिए अपनी तरफ से जरूरी रिपोर्ट सरकार को भिजवा दी है। अब गजट नोटिफिकेशन जारी होते ही यहां नगर परिषद बन जाएगी।
विज्ञापन


समालखा बचाओ संघर्ष मोर्चा का सुझाव
संघर्ष मोर्चा संयोजक कामरेड पीपी कपूर ने 29 मई को पत्र लिखकर सुझाव दिया था कि नगर पालिका को नगर परिषद बनाने का गजट अधिसूचना जल्द से जल्द जारी की जाए। नगर परिषद बनाना शहर की आम जनता की मांग है। नगर परिषद बनने पर विकास से वंचित कालोनियों में विकास के रास्ते खुलेंगे। पहले यहां ग्राम पंचायत हुआ करती थी। वर्ष 1982 में समालखा में नगर पालिका का गठन हुआ और वर्ष 1995 के बाद पिछले 27 वर्षो में यहां सीमा विस्तार नहीं हुआ। संघर्ष मोर्चा ने पालिका सीमा वृद्धि कराने व नगर परिषद बनवाने के लिए लगातार चार वर्षो तक लंबी लड़ाई लड़ी। नगर पालिका को पालिका सीमा विस्तार व सभी अवैध कालोनियों के नक्शे खुद बना कर दिए व समीपवर्ती गांव की ग्राम सभाओं से प्रस्ताव भी पारित करवा कर नगर पालिका को दिए। 11 जून 2024 को पालिका सीमा का विस्तार करके सरकार ने समीपवर्ती गांव पावटी, पट्टी कल्याणा, किवाना के साथ लगते रकबे को भी पालिका सीमा में शामिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद का प्रस्तावित क्षेत्र यहां तक होगा
समालखा व भापरा का समस्त रेवेन्यू एस्टेट, गांव पावटी के रकबा की मयूर विहार, गणेश नगर, चंदन गार्डन कालोनी, सीता राम कालोनी एकस्टेंशन, तारा एंकलेव कालोनी पार्ट वन, पार्ट टू, नेस्ले रोड़ की महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती, नेस्ले फैक्ट्री, प्रीतम पुरा एकस्टेंशन, शास्त्री कालोनी, धर्म एंकलेव, रेलवे लाइन पार भरत नगर, शिव कालोनी एकस्टेंशन, राजस्थान कालोनी एक्सटेंशन, चोपड़ा कालोनी, सांसी कालोनी, राजीव कालोनी एकस्टेंशन, नई अनाज मंडी के पीछे बजरंग कालोनी, संगम कालोनी एक्स टेंशन भापरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed