{"_id":"68e5776e95d35a28c00239b9","slug":"salmans-wife-and-lover-arrested-by-kairana-police-panipat-news-c-244-1-pnp1001-145139-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सलमान की पत्नी और प्रेमी कैराना पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सलमान की पत्नी और प्रेमी कैराना पुलिस ने किया गिरफ्तार
Wed, 08 Oct 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Wed, 08 Oct 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सनौली (पानीपत)। कैराना निवासी सलमान को चार बच्चों सहित यमुना में कूदने के लिए मजबूर करने के आरोपी उनकी पत्नी खुशनुमा और प्रेमी साबिर को कैराना पुलिस ने कैराना कस्बा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसमें दोनों समेत छह लोगों के खिलाफ साजिश रचने और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर रखा है।
मोहल्ला अफगानान के शफीक ने रविवार रात करीब सवा 10 बजे कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि उनकी वधू खुशनुमा का हारुन निवासी मोहल्ला खेलकलां कैराना और साबिर, इंतजार व इस्तकार निवासी गांव जौला, थाना बुढाना जिला मुजफ्फरनगर के साथ अवैध संबंध थे। उनसे संपर्क कराने में अंजुम नाम की महिला ने भूमिका निभाई थी। खुशनुमा कई रात गायब रहती थी। सलमान ने जब उसे रोका तो उसके साथियों ने उसे झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी।
सलमान ने 1 अक्तूबर को अपनी पीड़ा बयां की और कहा कि वह इन लोगों के उत्पीड़न से तंग आ चुका है और आत्महत्या कर सकता है। सलमान का 3 अक्तूबर को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें उसने खुशनुमा, साबिर, हारुन, इंतजार, इस्तकार और अंजुम के उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या की बात कही। इसके बाद चारों बच्चों के साथ यमुना में कूद गया। सलमान और उनकी बेटी महक का शव रविवार को बरामद कर लिया गया था। बाकी की तलाश जारी है। कैराना थाना के प्रभारी समय सिंह अत्री ने बताया कि पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्ज कर सलमान की पत्नी खुशनुमा और उसके प्रेमी साबिर को कैराना से गिरफ्तार कर लिया है।