फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sales of Christmas trees and decorative items increased on Christmas

Panipat News: क्रिसमस पर क्रिसमस ट्री, सजावटी सामान की बढ़ी बिक्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Sales of Christmas trees and decorative items increased on Christmas
पानीपत। क्रिसमस को लेकर बाजार सज गए हैं। दुकानों पर सांता क्लॉज की ड्रेस, क्रिसमस-ट्री, की-स्टार, गुब्बारे, घंटियों और अन्य सजावट सामग्री की मांग अधिक है। स्कूलों में होने वाले कार्यक्रम को लेकर सबसे ज्यादा सांता क्लॉज की ड्रेस खरीदी जा रही हैं। क्रिसमस के दिन स्कूलों में हो रहे कार्यक्रमों में बच्चे सांता क्लॉज बनकर टॉफी और चॉकलेट बांटते हैं। इस कारण बाजार में टॉफी और चॉकलेट भी ज्यादा खरीदे जा रहे हैं।
विज्ञापन

क्रिसमस दिवस बुधवार को है। जिले में ईसाई धर्म से जुड़े लोग इसको लेकर काफी उत्साहित हैं। लोग स्कूलों में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर अपने बच्चों के लिए ड्रेस और अन्य सामान की खरीदारी कर रहे हैं। इसके अलावा ईसाई धर्म के लोगों में विशेष उत्साह है। बच्चों के लिए सांता क्लॉज की ड्रेस, स्टार, गुब्बारे, चाॅकलेट, क्रिसमस ट्री आदि की खरीदारी कर रहे हैं। वहीं घर को सजाने के लिए लाइट आदि भी खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

दुकानदार कन्हैया कुमार ने बताया कि क्रिसमस दिवस पर सबसे ज्यादा कपड़े, खिलौने, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, मोमबत्तियां और चाॅकलेट आदि की खरीदारी की जा रही है। लोग उपहार देने के लिए ज्यादातर कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान खरीद रहे हैं। वहीं बच्चों के लिए सांता क्लॉज की ड्रेस की ज्यादा खरीदारी की जा रही है। बाजार में चारों तरफ क्रिसमस के लिए रौनक लगी है। पूरा बाजार ही लाल रंग से लिपटा हुआ दिखाई दे रहा है। इस बार लोगों में क्रिसमस के लिए काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार अंकित राय ने बताया कि लोग क्रिसमस पर घरों व क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए और उपहार देने के लिए भी इलेक्ट्रॉनिक्स सामान खरीद रहे हैं। घरों को और क्रिसमस ट्री को लाइटों से सजाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स लाइटों की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed