{"_id":"62a7a123f8bfe60cf55df227","slug":"sadak-seevarej-kee-saphaee-va-peene-ke-paanee-kee-samasya-ko-lekar-vidhaayak-se-mile-udyamee-panipat-news-knl111436911","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित: सड़क, सीवरेज की सफाई व पीने के पानी की समस्या को लेकर विधायक से मिले उद्यमी.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधित: सड़क, सीवरेज की सफाई व पीने के पानी की समस्या को लेकर विधायक से मिले उद्यमी.
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर 29 पार्ट वन के उद्यमी पिछले काफी समय से अपनी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सीवरेज की सफाई और पीने के पानी के पानी और अन्य समस्याओं के संबंध में उद्यमी डिप्टी सीएम, मंत्री और विधायकों से कई बार मिल चुके हैं। अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। सोमवार को फिर इन्हीं समस्याओं को लेकर सेक्टर 29 इंडस्ट्रियल एस्टेट एसोसिएशन के पदाधिकारी विधायक महिपाल ढांडा से मिले। उन्होंने ज्ञापन सौंपा। विधायक ने उद्यमियों को जल्द समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
उद्यमियों ने कहा कि जीटी रोड से फ्लोरा चौक तक रोड का निर्माण न होने से उद्योग प्रभावित हो रहे हैं। स्ट्रीट लाइटों की इस सेक्टर में बड़ी समस्या है। अब तक इस सेक्टर में स्ट्रीट लाइटों की सौगात नहीं मिल पाई है। इसलिए यहां अपराधिक वारदातें होती रहती है। एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री भगवान अग्रवाल ने बताया कि वो सालों से सेक्टर की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यहां पर स्ट्रीट लाइट की बड़ी समस्या है। अब तक फ्लोरा चौक से जीटी रोड तक डबल लेन रोड का काम नहीं हुआ है। पीने के पानी की सेक्टर में बड़ी समस्या है। सीवरेज की समय पर सफाई नहीं होती। उद्यमियों को सालों से यहां परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल में संजीव गर्ग, अनिल बंसल, सुरेेश काबरा व नरेश चोपड़ा मौजूद रहे।
बाक्स
जल्द सड़क के काम का टेंडर लगेगा- महिपाल ढांडा
उद्यमियों की समस्याओं का जल्द समाधान होगा। जीटी रोड से फ्लोरा चौक तक जल्द सड़क बनेगी इसका टेंडर लगने वाला है। यहां पीने के पानी की पाइप लाइन भी बदली जाएगी। यहां के लिए दो डीप ट्यूबवेल पास हो गए हैं।
विज्ञापन
- महिपाल ढांडा, विधायक पानीपत ग्रामीण