फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sachkhand Express arrived with a delay of two and a half hours

Panipat News: सचखंड एक्सप्रेस पौने दो घंटे की देरी से पहुंची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
Sachkhand Express arrived with a delay of two and a half hours
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। सोमवार को 15 ट्रेनें देरी से पहुंचीं। यात्री आंचल और शोभित ने बताया कि वह काफी समय से ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं अब पता चला कि ट्रेन निर्धारित समय से एक घंटे की देरी से आएगी। सचखंड एक्सप्रेस 1:48 घंटे की देरी से पहुंची। इसके अलावा कुरुक्षेत्र-दिल्ली एमईएमयू 1:26 घंटे, मुंबई-सीएसएमटी एक्सप्रेस 1:08 घंटे, फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटे, संबलपुर एक्सप्रेस 52 मिनट, नेताजी एक्सप्रेस 38 मिनट, झेलम एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से पहुंची। वहीं हिमाचल एक्सप्रेस आधे घंटे, अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस 39 मिनट, दौलतपुर चौक जन शताब्दी एक्सप्रेस 36 मिनट, अंबाला कैंट-पानीपत एमईएमयू आधे घंटे, दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 32 मिनट, गीता जयंती एक्सप्रेस 28 मिनट, जम्मू मेल और दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 26 मिनट की देरी से पहुंचीं। वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक रमेश चंद्र ने बताया कि लंबे रूट की ही कुछ ट्रेनें देरी से पहुंचीं। यह ट्रेनें पीछे से ही देरी से आती हैं। इसीलिए इनकी देरी से आने की जानकारी देरी से मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed