फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sachkhand Express arrived with a delay of four and a quarter hours

Panipat News: सचखंड एक्सप्रेस सवा चार घंटे की देरी से पहुंची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 03:09 AM IST
विज्ञापन
Sachkhand Express arrived with a delay of four and a quarter hours
स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद
पानीपत। स्टेशन पर रोजाना कई ट्रेन कई घंटों की देरी से पहुंच रही हैं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। झेलम एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे की देरी से पहुंची। आम्रपाली एक्सप्रेस सवा एक घंटे की देरी से पहुंची। हरिद्वार एक्सप्रेस पौने तीन घंटे की देरी से पहुंची। दिल्ली-कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन सवा एक घंटे की देरी से पहुंची। सचखंड एक्सप्रेस सवा चार घंटे की देरी से पहुंची। इससे यात्रियों को ज्यादा समय स्टेशन पर ही व्यतीत करना पड़ा।
विज्ञापन

साथ ही कुछ यात्रियोंं को निराश होकर लौटना पड़ा। यात्री सूरज, मनीष और गुरमीत ने बताया कि वह ट्रेन के निर्धारित समय से पहले ही स्टेशन पर पहुंच गए लेकिन ट्रेन कई घंटे बीत जाने के बाद भी स्टेशन पर नहीं पहुंची। ऐसे में यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से समस्या को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही जिससे यात्रियों को समय पर ट्रेन उपलब्ध हो पाए। यात्रियों द्वारा कई बार इस समस्या को रेलवे अधिकारियों के सामने रखा जा चुका है लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया है। यात्रियों ने समस्या का जल्द कोई समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन अधीक्षक धीरज कपूर ने बताया कि ट्रेनोंं के समय में कोई सुधार नहीं होने से यात्रियोंं को परेशानी हो रही है। ऐसे में कई बार अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया जा चुका है लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये ट्रेनें हो रही प्रभावित :
अप लाइन : आम्रपाली एक्सप्रेस सुबह 1.18 घंटे की देरी से पहुंची। एकता एक्सप्रेस सुबह 2.52 घंटे की देरी से पहुंची। हरिद्वार एक्सप्रेस सुबह 3.18 घंटे की देरी से पहुंची। दिल्ली-कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन सुबह 1.17 घंटे की देरी से पहुंची। खजुराहो एक्सप्रेस सुबह 29 मिनट की देरी से पहुंची। फाजिल्का एक्सप्रेस दोपहर 57 मिनट की देरी से पहुंची। अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस को शनिवार को किसी कारणवश रद्द कर दिया है।

डाउन लाइन : गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस सुबह 20 मिनट की देरी से पहुंची। उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस सुबह 22 मिनट की देरी से पहुंची। आगरा कैंट एक्सप्रेस सुबह 22 मिनट की देरी से पहुंची। हजरत निजामुद्दीन पैसेंजर ट्रेन सुबह 20 मिनट की देरी से पहुंची। झेलम एक्सप्रेस सुबह 3.15 घंटे की देरी से पहुंची। सचखंड एक्सप्रेस 4.25 घंटे की देरी से पहुंची। पश्चिम एक्सप्रेस दोपहर 20 मिनट की देरी से पहुंची। गीता जयंती एक्सप्रेस शाम को 37 मिनट की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed