{"_id":"658b33984e45642750060424","slug":"sach-program-will-be-implemented-in-schools-panipat-news-c-244-1-sknl1016-11317-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: स्कूलों में क्रियान्वित किया जाएगा सच कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: स्कूलों में क्रियान्वित किया जाएगा सच कार्यक्रम
विज्ञापन
पानीपत। प्रदेश के सभी राजकीय व निजी विद्यालयों में एसएसीएच अर्थात सच कार्यक्रम का क्रियान्वयन किया जाएगा। इसके लिए विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, डाइट प्राचार्यों को निर्देश जारी किए हैं। शिक्षा विभाग द्वारा एसक्यूएएएफ और स्कूल मान्यता कार्यक्रम के लिए सच कार्यक्रम का गठन किया है।
जारी निर्देशानुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत सभी राजकीय और निजी विद्यालयों के लिए मानक निर्धारण की सिफारिश की गई है जिसमें शिक्षा विभाग को स्कूल गुणवत्ता मूल्यांकन और मान्यता ढांचा अर्थात स्क्वाफ बनाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी के तहत विभाग की ओर से सक्वाफ और स्कूल मान्यता कार्यक्रम को क्रियान्वित करने के लिए अन्य कार्यात्मक प्रक्रियाओं की तैयारी की है और स्कूल मान्यता हरियाणा अर्थात सच कार्यक्रम का गठन किया गया है।
संस्थाओं के साथ चर्चा के बाद तैयार होगा फ्रेमवर्क
विभाग द्वारा एससीईआरटी तथा डाइट की मंत्रणा से विभिन्न हितधारकों जैसे निजी विद्यालयों के संगठनों, एफआईसीसीआई, बीआईएस, क्यूसीआई, गणोष्ठव 2.0, अध्ययन आदि विभिन्न संस्थाओं के साथ चर्चा करने के बाद फ्रेमवर्क तैयार किया गया है। सच प्लेटफार्म के माध्यम से प्रदेश के विद्यालयों का मानकीकरण किया जाना है।
विज्ञापन
सच पोर्टल पर अपलोड करना होगा डाटा
कार्यक्रम के पहले चरण में प्रदेश के सभी राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, आरोही, पीएमश्री तथा राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालयों द्वारा डाटा भरना अनिवार्य है। डाटा भरने उपरांत बनाया गया सच पोर्टल पर स्कूल ऑनलाइन पोर्टल में लॉग-इन करके डाटा प्रस्तुत करेंगे। शुरूआत में सभी विद्यालय अपना स्वमूल्यांकन का डाटा प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद विद्यालयों को बाहरी मूल्यांकन के लिए चयनित किया जाएगा जिसमें एससीईआरटी अपने संबंधित डाइट संस्थानों की सहायता से बाहरी मूल्यांकन का संचालन करेगा। सच पोर्टल पर स्वमूल्यांकन के लिए डाटा अपलोड किया जा रहा है। उसके बाद बाहरी मूल्यांकन और डाटा विश्लेषण जनवरी से मार्च में किया जाएगा।
ऑनलाइन ओरिएंटेशन का किया आयोजन
इस बीच जिला व खंड शिक्षा अधिकारियों के लिए ऑनलाइन ओरिएंटेशन आयोजित किया जा चुका है जिसके बाद मान्यता संसाधन समूह के लिए एक दिन का प्रशिक्षण और विद्यालय प्रमुख का ओरिएंटेशन जिला स्तर पर एआरजी के माध्यम से आयोजित किया जाना है। डाइट संस्थान से सहायक प्रोफेसर तकदीर सिंह व संजय कुमार को एआरजी नोडल अधिकारी बनाया गया है।
वर्जन-
प्रदेश के सभी राजकीय व निजी विद्यालयों में एसएसीएच अर्थात सच कार्यक्रम का क्रियान्वयन किया जाएगा। इसको लेकर विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, डाइट प्राचार्यों को निर्देश जारी किए हैं। शिक्षा विभाग द्वारा एसक्यूएएएफ और स्कूल मान्यता कार्यक्रम के लिए सच कार्यक्रम का गठन किया है।
- तकदीर सिह, सहायक प्रोफेसर, डाइट संस्थान, पानीपत।