Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rural sanitation workers voiced their demands vociferously at the Panchayat Minister's residence.

Panipat News: पंचायत मंत्री के आवास पर गरजे ग्रामीण सफाई कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Rural sanitation workers voiced their demands vociferously at the Panchayat Minister's residence.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मतलौडा। प्रदेशभर के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार के मतलौडा स्थित आवास पर एक दिवसीय चेतावनी प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान एसडीएम इसराना नवदीप नैन कर्मचारियों के बीच पहुंचे और पंचायत मंत्री की ओर से शनिवार को पानीपत के पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में वार्ता के लिए प्रतिनिधिमंडल को आमंत्रित किया।
प्रदर्शन की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष बसाऊराम और संचालन उप महासचिव देवीराम ने किया। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि 29 मई को पंचायत मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में उनकी 17 मांगों पर सहमति बनी थी। इनमें से 12 मांगों के संबंध में 10 सितंबर को पत्र जारी हो चुके हैं, लेकिन पांच मांगों के नोटिफिकेशन अब तक जारी नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

लंबित मांगों में सुपरवाइजरों की नियुक्ति, अनाज खरीद के लिए 24 हजार रुपये अग्रिम राशि देने, जिला स्तर पर पंजीकृत यूनियन पदाधिकारियों के नाम दर्ज करने, सेवानिवृत्ति पर तीन लाख रुपये का लाभ देने और हरियाणा पुलिस की तर्ज पर बीमा कवरेज देने की मांग शामिल है। इन मांगों पर सहमति के बावजूद नोटिफिकेशन जारी नहीं होने से कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन के महासचिव विनोद कुमार ने कहा कि मांगों पर सहमति पहले बन चुकी है। शनिवार की बैठक में ठोस निर्णय लेकर नोटिफिकेशन जारी नहीं किए गए तो कर्मचारी आंदोलन तेज करेंगे।





कर्मचारी नेताओं ने एक से तीन दिसंबर तक होने वाली देशव्यापी हड़ताल में भी हजारों ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के शामिल होने का एलान किया। उन्होंने बताया कि हड़ताल से कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, 42 हजार रुपये न्यूनतम वेतन लागू करने और ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने की मांग उठाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed