{"_id":"617efb6718aa131d3719c7f0","slug":"rule-134-a-portal-closed-for-10th-12th-students-there-will-be-no-registration-panipat-news-knl883389157","type":"story","status":"publish","title_hn":"रन फॉर यूनिटी में युवाओं को दिलाई एकता एवं अखंडता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रन फॉर यूनिटी में युवाओं को दिलाई एकता एवं अखंडता की शपथ
विज्ञापन
Rule 134-A Portal closed for 10th-12th students, there will be no registration
- फोटो : Panipat
पानीपत। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर रविवार को शिवाजी स्टेडियम में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इस मौके पर युवाओं को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई गई।
सांसद संजय भाटिया ने 56वें हरियाणा दिवस की बधाई दी और कहा कि पूरे प्रदेश में इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने की दूरदर्शी सोच के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल और खेलमंत्री संदीप सिंह को बधाई।
उन्होंने कहा कि हरियाणा की भूमि जवानों और खिलाड़ियों की भूमि है। जो अपने बलिदान और खेलों के लिए प्रसिद्ध है। प्रदेश में खेलों के प्रति युवाओं का आकर्षण गांव-गांव में सुबह-शाम देखा जा सकता है। यही कारण रहा कि 2020 के ओलंपिक खेलों मे भारत ने गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीते। अपने गृह जिले के खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीतकर पूरी दुनिया में भारत का डंका बजाया। इस मौके पर विधायक महिपाल ढांडा ने कहा कि प्रदेश की खेल नीति को कारगर बनाने के लिए ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने टोक्यो ओलंपकि 2021 में गोल्ड मेडल जीतने वाले को 6 करोड़, सिल्वर मेडल जीतने वाले को 3 करोड़ और कांस्य पदक जीतने वाले को डेढ़ करोड़ रुपये देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विधायक प्रमोद विज ने कहा कि प्रदेश की मनोहर सरकार ने खिलाड़ियों को अपने खेल की तैयारियां शुरू करने से पहले भत्ता देना शुरू किया है। पानीपत के विभिन्न संगठन और रोटरी क्लब जैसी संस्थाएं खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का भी काम कर रहीं हैं। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अर्चना गुप्ता, जजपा जिला अध्यक्ष सुरेश काला, सीटीएम रविंद्र मलिक एवं अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।