{"_id":"617efb635c68362ce966a7ae","slug":"rule-134-a-portal-closed-for-10th-12th-students-there-will-be-no-registration-panipat-news-knl883388181","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियम 134-ए 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए पोर्टल बंद, नहीं होगा रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियम 134-ए 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए पोर्टल बंद, नहीं होगा रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। निजी स्कूलों मेें नियम 134 ए के तहत दाखिले को लेकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। दूसरी से 9वीं व 11 कक्षाओं में पढ़ने वाले विद्यार्थी ही इस बार आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड कक्षाओं 10वीं व 12वीं कक्षाओं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए पोर्टल बंद कर दिया गया है। इसलिए इन कक्षाओं में शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकेंगे।
शिक्षा अधिकारियों की मानें तो चालू शैक्षणिक सत्र आधे से ज्यादा बीत चुका है। ऐसे में बोर्ड कक्षाओं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बोर्ड द्वारा एनरोलमेंट नंबर भी जारी कर दिए गए हैं। जिस कारण अब वे अपना स्कूल नहीं बदल सकते। यही कारण है कि बोर्ड कक्षाओं के लिए पोर्टल बंद किया गया है। हालांकि जिले के निजी स्कूलों द्वारा स्कूल में इन कक्षाओं की निर्धारित सीटों का ब्योरा अपलोड किया गया है।
दाखिले को लेकर असमंजस में अभिभावक व विद्यार्थी
शिक्षा विभाग द्वारा चालू शैक्षणिक सत्र के बीच में नियम 134 ए को लेकर शुरू की गई दाखिला प्रक्रिया को लेकर विद्यार्थियों व अभिभावकों में असमंजस बना हुआ है। उनको पता ही नहीं है कि यह दाखिला प्रक्रिया चालू शैक्षणिक सत्र के लिए है या फिर आगामी सत्र के लिए। अभिभावक शिक्षा अधिकारियों के पास फोन कर इस बारे में पूछ रहे हैं। शिक्षा अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिस कक्षा में विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहा है, वह उसी कक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन
आवेदन में 15 स्कूलों का चयन कर सकते हैं विद्यार्थी
नियम 134ए के तहत चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थी 15 निजी स्कूलों का चयन कर सकते हैं। इसमेें 10 स्कूल अपने ब्लॉक के और 5 स्कूल दूसरे ब्लॉक के हो सकते हैं। यही नहीं विद्यार्थी जिस स्कूल में पढ़ रहा है, उस स्कूल का नाम भी आवेदन में भर सकता है।
नियम 134 ए के तहत निजी स्कूल में दाखिले के लिए केवल दूसरी से 9वीं व 11 कक्षा के विद्यार्थी ही आवेदन कर सकते हैं। 10वीं व 12वीं की बोर्ड कक्षाओं के लिए पोर्टल बंद रहेगा, क्योंकि बोर्ड द्वारा इन कक्षाओं में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों का एनरोलमेंट नंबर जारी किया जा चुका है। इन कक्षाओं के विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन करने का प्रयास न करें। अन्य कक्षाओं के विद्यार्थी जिस कक्षा में पढ़ रहे हैं, उसी कक्षा के लिए आवेदन करें और मार्च 2021 मेें जो कक्षा पास की है, उसका ब्योरा आवेदन में दें। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 नवंबर तक जारी रहेगी।
- रमेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।