फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rs 1.93 lakh withdrawn from account on pretext of updating electricity bill

Panipat News: बिजली बिल अपडेट करना है कहकर खाते से निकाले 1.93 लाख रुपये

Fri, 07 Nov 2025 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 07 Nov 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Rs 1.93 lakh withdrawn from account on pretext of updating electricity bill
पानीपत। पुलिस की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाने के बावजूद ठगी के मामले कम नहीं हो रहे। इसके लिए ठग नए-नए तरीके अपना रहे हैं। अब साइबर ठगों ने बिजली बिल अपडेट करने का झांसा देकर रिफाइनरी में कार्यरत कर्मचारी पंकज से 1.93 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने फोन कर बताया था कि बिजली बिल अपडेट किया जाना है। जैसे ही उन्होंने अपडेट किया तो खाते से पैसे निकाल लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मूल रूप से दरभंगा बिहार के रहने वाले पंकज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रिफाइनरी में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात हैं। उनके पास तीन दिन पहले एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि आपका बिजली बिल अपडेट होना है। आप ऑनलाइन 100 रुपये का रिचार्ज कर दें। इससे बिल अपडेट हो जाएगा। जैसे ही उसने रिचार्ज किया तो उनके फोन-पे एप से 1.93 लाख रुपये निकाल लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ठगों की तलाश शुरू कर दी है। थाना साइबर क्राइम प्रभारी अजय ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। खातों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बिल भुगतान का मैसेज भेजकर ठग चुके 18 हजार
बिजली बिल के नाम पर साइबर ठगी करने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बुधवार को भी एक मामला सामने आया। तहसील कैंप क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दी। उनका कहना है कि बिजली बिल भुगतान का मैसेज भेजकर 18 हजार रुपये की ठगी की है। इस मामले की भी पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर साइबर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। 1.93 लाख रुपये की ठगी के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। दूसरे मामले की जांच की जा रही है।
-अजय कुमार, प्रभारी थाना साइबर क्राइम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed