फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rs 16.75 lakh fraud by giving gift of Canadian visa

Panipat News: कनाडा का वीजा दिलाने का झांसा देकर 16.75 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Fri, 05 Dec 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 05 Dec 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Rs 16.75 lakh fraud by giving gift of Canadian visa
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। थाना चांदनी बाग क्षेत्र के ऊझा गेट निवासी प्रेम सिंह ने ने मोहाली की एक फर्म रुद्राक्ष ग्रुप ओवरसीस सोल्यूशन के 11 सदस्यों पर बेटे को कनाडा भेजने का झांसा देकर 16.75 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी।

प्रेम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पास दो बेटे हैं। छोटे बेटे विजय की उम्र 22 साल है। फरवरी 2023 में बेटे विजय की मुलाकात अमित शर्मा से हुई। आरोपी ने उसे विदेश भेजने का झांसा दिया। विजय ने विदेश जाने का मन बना लिया। जिसके बाद वह कंपनी के कार्यालय पर पहुंचे। जहां पर उनकी 17 लाख रुपये में कनाडा का वीजा दिलाने का सौदा तय हो गया। जिसके बाद उन्होंने अलग ट्रांजेक्शन करते हुए कंपनी के खाते में 16 लाख 75 हजार रुपये जमा करा दिए। पैसे जमा होने के बाद कंपनी ने जनवरी 2024 तक वीजा तैयार करने का आश्वासन दिया। लेकिन इसके बाद न तो वीजा मिला और उनके पैसे वापस किए गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अमित शर्मा, रिया, सौरव, जसप्रीत, गुरुकर्ण, इंद्रजीत, प्रिंस, मनोज, नवजोत, हरप्रीत सिंह, आदित्य आदि के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। चांदनीबाग थाना प्रभारी महिपाल सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed