फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Roshanlal Chhaukkar becomes head of Shyam Mandir Seva Samiti for the fourth time

Panipat News: रोशनलाल छौक्कर चौथी बार बने श्याम मंदिर सेवा समिति के प्रधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Roshanlal Chhaukkar becomes head of Shyam Mandir Seva Samiti for the fourth time
समालखा।चुलकाना धाम स्थित प्राचीन श्रीश्याम मंदिर की प्रबंधक समिति के प्रधान पद के लिए रविवार को पुलिस प्रशासन की देखरेख में शांतिपूर्वक मतदान हुआ। 88 सदस्यों वाली मंदिर समिति में 68 सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया। जिसमें रोशनलाल छौक्कर 66 मत लेकर लगातार चौथी बार श्रीश्याम मंदिर सेवा समिति चुलकाना धाम के प्रधान निर्वाचित हुए। उनके प्रतिद्वंद्वी सुरेश छौक्कर को मात्र दो मत हासिल हुए।
विज्ञापन


समिति के संरक्षक नरेश सिंगला ने कहा कि श्रीश्याम नगरी के नाम से सुप्रसिद्ध चुलकाना धाम स्थित ऐतिहासिक श्रीश्याम मंदिर की संचालन समिति एक पंजीकृत संस्था है। जिसका तीन साल के लिए चुनाव कराया जाता है। छह बार समिति का चुनाव सर्वसम्मति कराने की परंपरा रही है। रोशन लाल छौक्कर को लगातार तीन बार सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। इस बार समिति के एक सदस्य सुरेश छौक्कर ने प्रधान पद के लिए दावा ठोक दिया। जिससे प्रबंधक समिति को चुनाव कराना पड़ा।
विज्ञापन

श्रीश्याम मंदिर सेवा समिति के प्रधान पद के शांतिपूर्वक मतदान कराने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। चुनाव अधिकारी विपिन मित्तल और मनोज सिंगला रहे। उनकी देखरेख में रविवार को सुबह नौ से दोपहर बाद तीन बजे तक मतदान हुआ। समिति के 88 सदस्यों में से 68 ने मतदान किया। देर शाम मतों की गिनती की गई। जिसमें रोशनलाल छौक्कर को 66 मत लेने पर विजयी घोषित किया गया। उप प्रधान सुनील कुमार, सचिव प्रवीण सिंगला,सह सचिव सुरेश कुमार व कोषाध्यक्ष कुलभूषण वर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए। श्रीश्याम मंदिर सेवा समिति के प्रधान पद पर एकतरफा जीत के बाद रोशन लाल छौक्कर ने श्रीश्याम बाबा के मंदिर में मत्था टेक कर सबको पहले की तरह साथ लेकर चलने का संकल्प लिया। वहीं प्रधान चुने जाने पर श्याम बाबा समिति के पदाधिकारियों का ग्रामीणों ने फूल माला व पटका पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed